Breaking News

पंडित दीनदयाल का राष्ट्र उत्थान में शीर्ष योगदानः प्रो आशुतोष सिन्हा

• अविवि के पंo दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ में गोष्ठी का आयोजन

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पंo दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ में पंओ दीनदयान की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं पंo दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग में किया गया।

‘बलूच महिलाओं को आत्मघाती हमले करने के लिए ब्लैकमेल कर रहे आतंकी’, गिरफ्तार महिला हमलावर का दावा

पंडित दीनदयाल का राष्ट्र उत्थान में शीर्ष योगदानः प्रो आशुतोष सिन्हा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कला एवं मानविकी संकायाध्यक्ष एवं शोधपीठ के समन्वयक प्रो आशुतोष सिन्हा ने कहा कि पंo दीनदयाल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र के उत्थान में अपना शीर्ष योगदान दे। दीनदयाल जी द्वारा एकात्ममानव दर्शन का सिद्धांत सम्पूर्ण मानवता के लिए अनुपम भेट है। जिसका अनुसरण करने से समस्त प्रकार की आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक एवं अन्य समस्याओं का निदान हो जाता है।

Please also watch this video

https://youtu.be/gTR9OwvhsV8

हमें इस सिद्धांत पर चलने के लिए स्वार्थ, मोह और लोभ का परित्याग करना होगा। इसके साथ ही नैतिकता के मार्ग पर चलना होगा। ऐसा करने पर ही अन्त्योदय होगा और तभी अन्त्योदय से ही सर्वोदय होगा। उन्होंने कहा कि एकात्ममानव के विकास अर्थात शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के सर्वागीण विकास के लिए धर्म के अनुसार अर्थ एवं काम में सामजंस्य बैठाना होगा, ताकि मोक्ष की प्राप्ति हो सके। प्रो सिन्हा ने कहा कि पंo दीनदयाल के एकात्म मानव दर्शन का सिद्धांत एवं उनके खाद्य सुरक्षा, कृषि, उद्योग, रोजगार एवं पर्यावरण पर दिए गए विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक है। उनका अनुसरण करके हम एक श्रेष्ठ समाज व राष्ट्र का निर्माण कर सकते है।

पंडित दीनदयाल का राष्ट्र उत्थान में शीर्ष योगदानः प्रो आशुतोष सिन्हा

कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो नीलम पाठक ने कहा कि हमें अनुशासन, शांति एवं एकता से रहना चाहिए और एकाग्रता बनानी चाहिए। जिससे समाज का विकास हो। कार्यक्रम में प्रो फर्रूख जमाल ने बताया कि समाज में धर्म और विचारों का बहुत बड़ा मंथन चलता है। पंo दीनदयाल के विचारों को आत्मसात करेंगे तो एक उनके प्रति श्रद्धाजंलि होगी। इस अवसर पर प्रो गंगाराम मिश्र एवं डॉ सुरेन्द्र मिश्र, डाॅ अलका श्रीवास्तव, डाॅ सरिता द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने पंo दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

‘मेरा कार्यकाल छोटा, पर ये मतलब नहीं कि हम वह नहीं करेंगे जो करना चाहिए’

शिमला:  न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप ...