Breaking News

लंबे रूट पर डबल डेकर बसों में सफर कर सकेंगे यात्री, ई-बसें भी जल्द बेड़े में होंगी शामिल

वाराणसी:  आने वाले दिनों में रोडवेज यात्रियों को डबल डेकर ई-बसों में भी सफर करने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में डबल डेकर ई-बसें जुड़ेगी। लंबी रूट पर इन बसों को चलाया जाएगा। मुख्यालय स्तर से इस पर निर्णय लिया जा रहा है।

प्राइवेट में तो डीजल संचालित डबल डेकर बसें संचालित हो रही हैं, लेकिन रोडवेज में इस तरह की बसें नहीं है। ऐसे में मंथन चल रहा है कि अंतरराज्यीय बस अड्डे से डबल डेकर बसें भी चलाई जाएं। इसमें यात्री स्लीपर और चेयरकार दोनों की सुविधा ले सकेंगे।

काशी में सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज की ओर से कई इंतजाम किए जा रहे हैं। रोडवेज और सिटी ट्रांसपोर्ट से जोड़ने के लिए काशी दर्शन सेवा और सिटी ई-बसें भी संचालित की जा रही हैं। प्रमुख मंदिरों और स्थलों पर यात्रियों के दबाव को देखते हुए बसें संचालित की जा रही हैं।

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार इसी महाकुंभ से सीएनजी और ई-बसें भी रोडवेज के बेड़े में जुड़ जाएंगी। इसके अलावा भी नई ई-बसें वाराणसी परिक्षेत्र को मिल रही हैं, जो वाराणसी-प्रयागराज रूट पर चलाई जाएंगी। मुख्यालय स्तर से लंबी रूट पर ई-बसों को चलाने का प्रस्ताव भी मांगा है। मध्य प्रदेश और बिहार रूट पर ई-बसों को चलाए जाने की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। वहीं, डबल डेकर बसों को लेकर भी बातचीत चल रही है।

About News Desk (P)

Check Also

नया जिला बनने की अटकलों को लगा विराम, शासन ने कहा – ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

लखनऊ:  यूपी में नया जिला बनने की अटकलों को विराम लग गया है। शासन ने ...