Breaking News

दिसंबर माह में जन्म लेने वाले लोगों का ऐसा रहेगा कॅरियर, करने चाहिए ये उपाय

यदि किसी व्यक्ति के जन्म का महीना पता हो तो भी उसके बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। #ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक महीना एक खास पर्सनेलिटी वाले लोगों को जन्म देता है। यही कारण है कि एक ही महीने में जन्म लेने वाले अलग-अलग व्यक्तियों का स्वभाव और आदतें काफी हद तक मिलती-जुलती होती है।

आम तौर पर दिसंबर माह में सूर्य और मंगल ग्रह को प्रबल माना जाता है। ऐसे में इस माह में जन्म लेने वाले लोग भी इन दोनों ग्रहों से काफी हद तक प्रभावित होते हैं। ऐसे लोग स्वभाव से अत्यधिक महत्वाकांक्षी और क्रोधी हो सकते हैं। प्रबल सूर्य के कारण ऐसे लोगों में एक अलग आकर्षण होता है जिससे लोग उनकी तरफ आकर्षित होते हैं। ऐसे लोग अहंकारी भी हो सकते हैं। दिसंबर माह में जन्मे लोग बात करने में काफी चपल होते हैं। ये अपनी बातों से दुश्मनों को भी दोस्त बना लेते हैं। इनका दिमाग तेज होता है। दिल से ये सह्रदय और दयालु होते हैं। ये दूसरों के साथ हिंसा होते नहीं देख सकते।

यदि कार्यक्षेत्र की बात करें तो ऐसे लोग स्वभाव से दार्शनिक और गहन अध्ययन करने वाले होते हैं। ये अपने लिए भी कॅरियर भी ऐसा ही ढूंढते हैं जहां दिमागी कसरत का काम हों। शारीरिक श्रम वाले काम इनके लिए बहुत कठिन होते हैं और ये हरसंभव प्रयास करके इनसे दूर रहते हैं। आम तौर पर अपने पैसे को कई जगह इन्वेस्ट करके रखते हैं।

ये कंपनी दे रही 75GB तक फ्री डेटा, आज ही लूट लें ऑफर का मजा

दिसंबर माह में जन्म लेने वाले लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत जागरूक होते हैं। हालांकि ये जरूरत से ज्यादा दिमागी काम करने या अनावश्यक चिंता की वजह से स्ट्रेस का शिकार हो सकते हैं। छोटी-मोटी मौसमी बीमारियों को छोड़ दें तो इनका स्वास्थ्य अधिकतर बढ़िया ही रहता है।

  • दिसंबर माह में जन्मे लोगों को रविवार अथवा मंगलवार का व्रत करना चाहिए। यदि ये सूर्य देव को सुबह स्नान के बाद अर्ध्य दें तो इन्हें कॅरियर में मनचाही ग्रोथ मिलती है।
  • ऐसे लोगों को अपने क्रोध और अहंकार पर कंट्रोल रखना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर हाथ आए कई बेहतर अवसर निकल सकते हैं।
  • स्वभाव से दयालु होने के कारण ये दूसरों की हरसंभव मदद करते हैं, परन्तु ऐसा करना इनके लिए कभी-कभी नुकसान का कारण बन सकता है। इसलिए अपनी सीमा में रहकर ही दूसरों की मदद करें।

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल: 24 मार्च 2024

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। ...