Breaking News

अलग-अलग राज्यों की संस्कृतियों से रूबरू हुए लोग, यूपी सरकार के मंत्री भी हुए शामिल, तस्वीरें

अमर उजाला और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रिवरफ्रंट स्थित चटोरी गली में शुरू हुए मेले में संस्कृतियों का शानदार संगम हुआ। एक ही स्थान पर शहरवासी देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों और रीति-रिवाजों से रूबरू हुए। उन्होंने तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। सोमवार को यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल हुए।

मेले में बच्चों ने ऊंट, घोड़ा, बग्घी की सवारी का आनंद उठाया। बच्चों के लिए ऊंट, घोड़ा, बग्घी की सवारी जैसे आयोजन निशुल्क रखे गए हैं। कठपुतली शो, मैजिक शो, ताइक्वांडो, स्केटिंग के साथ-साथ योग के प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया।

आयोजन के पहले दिन रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के अलावा प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्री एवं गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए। मंच पर लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अलग-अलग स्टॉलों का निरीक्षण किया और मक्खन मलाई का भी आनंद दिया। उन्होंने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमें हमारी संस्कृति के नजदीक लाते हैं और युवा वर्ग भी अपनी संस्कृति से रूबरू होता है। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के कई किस्से भी सुनाए। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। दो दिन चले इस आयोजन में एक से बढ़कर एक कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

जब संगम संस्कृतियों का हो तो हम रामायण को कैसे भूल सकते हैं। कार्यक्रम में रामायण का मंचन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।  जब संगम संस्कृतियों का हो तो हम रामायण को कैसे भूल सकते हैं। कार्यक्रम में रामायण का मंचन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

About News Desk (P)

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...