Breaking News

पुलिस ने 70 किलो प्रतिबंधित गोमांस समेत तीन छुरी की बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक भाग जाने में सफल रहा

बिधूना। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव सबहद में छापेमारी कर एक मकान से 70 किलो प्रतिबंधित गोमांस बरामद करने के साथ मौके से तीन लोगों को हिरासत लिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपियों का चालान कर न्यायालय के लिए भेज दिया गया है। वहीं प्रतिबंधित गोमांस को जांच के लिए लैब भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने जानकारी दी कि क्षेत्र के गांव सबहद के एक मकान में प्रतिबंधित गोमांस मौजूद है। जिसे काटकर छोटे छोटे टुकड़े किए जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक तन्मय चौधरी ने पुलिस बल के साथ सबहद में इमामुदीन पुत्र अमरूदीन के मकान पर छापामार कर घर के आंगन से प्लास्टिक की बोरी से गाय का 70 किलो प्रतिबंधित गोमांस व तीन छोटी बड़ी छुरी बरामद करने के साथ मौके से इमामुदीन, इमरान पुत्र सिराजुदीन व जान मोहम्मद पुत्र नामू खां निवासी सबहद को मौके से हिरासत में ले लिया है। वहीं कन्नौज जनपद के थाना सौरिख के गांव सकरावा निवासी शकील पुत्र नामालूम पुलिस को चकमा देकर भा जाने में सफल रहा।

पुलिस ने मौके से पकड़े गये आरोपियों के साथ मौके से भागे आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक डाक्टर इन्द्रेश ने प्रतिबंधित गोमांस का नमूना लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि पुलिस ने सबहद में छापामार प्रतिबंधित गोमांस बरामद किया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक व्यक्ति भाग जाने में सफल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा यथासंभव स्थानों पर दविश दी जा रही है। तीनों गिरफ्तार किए गए आरोपियों का चालान कर न्यायालय भेजा गया है।

रिपोर्ट – राहुल तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

म्यूजिक वीडियो एक जिंदगी यूट्यूब पर की गई रिलीज

रांची। एमकेडी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित म्यूजिक वीडियो एक जिंदगी यूट्यूब पर रिलीज ...