Breaking News

मुख्तार अंसारी पर कसता शिकंजा, पुलिस ने जब्त किया ये…

माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। गैंग के सहयोगी सुरेश सिंह की 20 लाख रुपए की बस को पुलिस ने बुधवार को जब्त कर लिया। डीएम के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार के आदेश पर पुलिस टीम ने सुरेश सिंह पुत्र स्व. लल्लन सिंह निवासी भीटी थाना कोतवाली के बेटे विवेक सिंह के नाम पर खरीदी गई 20 लाख की 65 सीटर बस पुलिस ने जब्त कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय ने बताया कि अवैध वसूली गैंग के शातिर व डी-34 गैंग के सदस्य सुरेश सिंह की अब तक 9 करोड़ से अधिक की चल-अचल सम्पत्ति को जब्त हो चुकी है।

About News Room lko

Check Also

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मैस्टाइटिस के नियंत्रण के संबंध में बैठक संपन्न

दुधारू पशुओं में मैस्टाइटिस रोग के प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाया जाये सघन अभियान : मनोज ...