Breaking News

ध्वस्त कानून व्यवस्था भाजपा सरकार की विफलता : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लखनऊ के आलमबाग में बीच बाजार घटी गोलीबारी-डकैती की घटना भाजपा की नाकाम सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही है। भाजपा ने एक तरफ व्यापार को खत्म कर दिया है, दूसरी तरफ अनियंत्रित अपराध से व्यापारी खत्म हो रहे हैं। अब इस चुनाव में व्यापारी खुद ही भाजपा को खत्म कर देंगे।

कानून व्यवस्था ही ध्वस्त

श्री यादव ने कहा कि जब प्रदेश की राजधानी में ही कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है तो पूरे राज्य में स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। दो दिन पूर्व बस्ती में एक अधिवक्ता की हत्या से पूरा प्रदेश थर्राया हुआ है। चारों तरफ अराजकता का बोलबाला हैं।

प्रदेश की भाजपा सरकार के दो वर्ष बाद भी कानून व्यवस्था पर कोई पकड़ नहीं बन सकी।  श्री अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम जनमानस भय के वातावरण में जीने को मजबूर है। चोरी, डकैती, हत्या, लूट और बलात्कार की बढ़ती घटनाओं से उत्तर प्रदेश की छवि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल हुई है। जिसके कारण प्रदेश के विकास की संभावनाओं की गति रूक गयी है।

उत्तर प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण अपराधियों के हौसले बढ़ गये है। अपराध की घटनाओं पर रोक के नाम पर फर्जी एनकाउण्टर किया जा रहा है। जिसमें निर्दोषों को फंसाया जा रहा है। सूबे में भाजपा के भय युक्त माहौल से निवेश और पर्यटन का क्षेत्र शिथिल पड़ गया है।

सपा की सदस्यता ली

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति में इलाहाबाद हाईकोर्ट के सैकड़ों वकीलों ने हृदय लाल मौर्य की अगुवाई में भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त ललितपुर के पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा के नेतृत्व में जगदीश कुशवाहा (पूर्व जिलाध्यक्ष कुशवाहा समाज) सहित झांसी और ललितपुर के सैकड़ों लोगों ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...