Breaking News

राजधानी सहित प्रदेश की सभी सीटों पर निकाय चुनाव लड़ेंगी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी- आदित्य यादव

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रमुख महासचिव प्रवक्ता अजय त्रिपाठी मुन्ना व महानगर अध्यक्ष सऊद खान ने बताया की आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव सुबह 11 बजे सबसे पहले पार्टी के लखनऊ महानगर अध्यक्ष सऊद खान के बुलाकी अड्डा स्थित कार्यालय पर पहुंचे। यहां महानगर कार्यालय के उदधाटन के उपरांत आयोजित सभा को लखनऊ महानगर अध्यक्ष सऊद खान ने सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आभार व्यक्त कर उनका स्वागत किया।

तदुपरांत प्रदेश के प्रमुख महासचिव प्रवक्ता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने सभा को संबोधित करते हुए पहले आदित्य यादव का स्वागत किया और आने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी मजबूत है और स्थानीय निकाय का चुनाव लडने के लिए तैयार हैं।

जनसभा को संबोधित करते आदित्य यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की मंशा के अनुसार इस बार पूरे प्रदेश में स्थानीय निकाय का चुनाव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बहुत ही मजबूती के साथ लड़ेगी। जिसकी शुरुआत आज राजधानी लखनऊ के महानगर अध्यक्ष के कार्यालय से हो रही है। मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव पर उन्होंने दो तीन दिनों में अपने पार्टी का निर्णय जो होगा, उसको बता दिया जायेगा।

यहां के बाद लालबाग रिंग रोड पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल वर्मा और #प्रसपा के नेता नीरज यादव के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पहुंच कर उसे सम्बोधित किया। उसके उपरांत प्रसपा के नेता सलमान के दुबग्गा स्थित कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे। तत्पश्चात व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी के द्वारा अपने कार्यालय कल्याण गिरी मन्दिर ठाकुर गंज पर आयोजित स्वागत सम्मान और बैठक में पहुंचे।

यहां के उपरांत पारा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पंकज यादव के कार्यालय उद्घाटन मे पहुंचे। इस दौरान आदित्य यादव के साथ अजय त्रिपाठी मुन्ना, रंजीत यादव, सऊद खान, आशुतोष त्रिपाठी, अलीम ख़ान, अनूप सिंह, प्रखर सिंह, ग्यासुल हक, अनिल वर्मा, रामबाबू रस्तोगी, अजय अवस्थी बन्टी, शोएब खान, नीरज यादव सहित बहुत बड़ी संख्या में नेता साथ चल रहे थे।

About Samar Saleel

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...