Breaking News

बकरीद के दिन मेहमानों के लिए बनाएं ये पकवान, खाकर लोग करेंगे तारीफ

बकरीद का त्योहार मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए काफी अहम है। इसे ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है। ईद-उल-अजहा का त्योहार लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग बकरे की बलि देते हैं और फिर इसका जश्न अपने परिवार के साथ मनाते हैं। इस खास दिन सबसे पहले लोग नमाज अदा करते हैं और फिर बलि देते हैं। कुर्बानी के इस बकरे को तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटा जाता है।

कुर्बानी देने के बाद लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर ईद की बधाई देने जाते है। ऐसे में हर कोई अपने मेहमानों के स्वागत के लिए तरह-तरह के पकवान बनाकर रखता है। इस साल बकरीद के दिन आप भी अपने मेहमानों के लिए कुछ स्वादिष्ट पकवान बना सकते हैं। ताकि आपके मेहमान पेट के साथ अपने मन को भी खुश करके आपके घर से जाएं। इस लेख में हम आपको वेज और नॉनवेज दोनों तरह के पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

वेज कबाब

आप अगर कुछ वेज बनाने का सोच रही हैं तो वेज कबाब इसमें एक बेस्ट विकल्प है। इसे आप बतौर स्नैक्स अपने मेहमानों को परोस सकते हैं। अगर इसे मेनकोर्स में रखना है तो इसके साथ रुमाली रोटी परोस सकते हैं। रुमाली रोटी के साथ भी वेज कबाब खाने में स्वादिष्ट लगता है। इसके साथ प्याज और हरी चटनी जरूर परोसें।

सींक कबाब

स्नैक्स के तौर पर आप सींक कबाब भी अपने मेहमानों को परोस सकते हैं। इसे आप चिकन और मटन दोनों के साथ तैयार कर सकते हैं। सींक कबाब को भी आप रुमाली रोटी, हरी चटनी और प्याज के साथ परोसें। ये मेनकोर्स का काम भी कर सकता है।

ड्रम्स ऑफ हेवन

अगर कुछ चटाकेदार सा बनाने का सोच रहे हैं तो ड्रम्स ऑफ हेवन एक बेहतर विकल्प है। इसे कोल्ड ड्रिंक के साथ परोसें। ये काफी स्पाइसी होता है। इसे बनाने के लिए आपको पहले चिकन लॉलीपॉप तैयार करना होगा। चिकन लॉलीपॉप को स्पाइसी सॉस में मिक्स करके ड्रम्स ऑफ हेवन तैयार किया जाता है

सेंवई

बकरीद के दिन डेजर्ट में सेंवई जरूर बनाएं। सेंवईयों से ही ईद का त्योहार पूरा होता है। ऐसे में अपने पकवानों की लिस्ट में सेंवईयों का नाम जोड़ना कतई न भूलें। इसे बनाकर आप अपने मेहमानों का दिल जीत सकते हैं।

फ्रूट कस्टर्ड

गर्मी का मौसम है, ऐसे में आप अपने मेहमानों के लिए ठंडा-ठंडा फ्रूट कस्टर्ड भी तैयार करें। इसे बच्चों से लेकर बड़े लोग तक काफी चाव से खाते हैं। आप चाहें तो ईद के एक दिन पहले ही फ्रूट कस्टर्ड बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं। बस ध्यान रखें कि इसमें फल काटकर ना डालें।

About News Desk (P)

Check Also

यूपी में उठाएं रिवर राफ्टिंग का लुत्फ, भूल जाएंगे ऋषिकेश-मनाली

गर्मियों में लोग रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए ऋषिकेश या मनाली जाना पसंद ...