Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बैनर्जी का फूंका पुतला

लालगंज/रायबरेली। पश्चिम बंगाल मे टीएमसी कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं खासतौर से हिन्दुओं को मारे जाने की घटनाओं से भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता सुसील शुक्ला की अगुवाई मे लालगंज गांधी चैराहे पर मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का पुतला फूक कर आक्रोस जताया है।

इस मौके पर मौजूद रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष सिवप्रकास पाण्डेय, हिन्दू जागरण मंच के महासचिव ओमप्रकास सिंह, मंडल उपाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, सभासद ब्रम्हेन्द्र सिंह, कैलाश बाजपेयी, लक्ष्मी शंकर गुप्ता, रिंकू बाजपेयी,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष संतोष सिंह, शिवम गुप्ता, मंटू बाजपेयी, मन्नू बाजपेयी, देवेन्द्र अवस्थी आदि लोगों ने ममता बैनर्जी सरकार को अविलम्ब बर्खास्त किये जाने की मांग की है।

भाजपा नेता सुसील शुक्ला ने कहा कि पश्चिम बंगाल मे हो रही हत्या की घटनाओं से लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। पूर्व मंडल अध्यक्ष सिवप्रकास पाण्डेय ने कहा कि वहां पर जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके कार्यालयों को नष्ट किया जा रहा है।इसके अलावा भाजपा नेता अनूप पाण्डेय, राजेश सिंह फौजी, दीप प्रकाश शुक्ला, जेपी सिंह, रामप्रताप सिंह आदि लोगों ने भी पष्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त किये जाने की मांग की है।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

सपा ने मेरठ के प्रत्याशी भानु प्रताप का टिकट काटा, नया प्रत्याशी वैश्य, दलित या मुस्लिम समाज का होगा!

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का टिकट काट दिया है। ...