Breaking News

बहराइच: हल्दी के गोदाम में मिला अजगर, वन विभाग ने 30 मिनट में किया रेस्क्यू और जंगल में किया सुरक्षित छोड़

 

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के बिछिया बाजार में शुक्रवार सुबह एक अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय व्यापारी शीबू सलमानी के हल्दी गोदाम में अजगर को देखा गया। गोदाम खोलते ही अजगर को देख मालिक ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन कर्मी संजय गौड़ और अमरजीत मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर बोरी में रखा। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से घने जंगल में छोड़ दिया गया।

वन कर्मी संजय ने बताया कि बिछिया बाजार जंगल से सटा होने के कारण यहां अक्सर जंगली जानवर आ जाते हैं। इस बार भी अजगर जंगल से निकलकर गोदाम तक पहुंच गया था।

About reporter

Check Also

आठ बार फेरे…तीन राज्यों में की वारदात, पुलिसकर्मी बने लड़के वाले; ऐसे पकड़ में आईं लुटेरी दुल्हनें

फिरोजाबाद:  शादी कर लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गैंग की दो लुटेरी दुल्हनों समेत लाइनपार पुलिस ...