Breaking News

रायबरेली डाक मंडल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास

रायबरेली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय डाक विभाग के रायबरेली मंडल द्वारा योगाभ्यास किया गया। अधीक्षक डाकघर रायबरेली मंडल कार्यालय के कैंपस में अधीक्षक डाकघर अशोक बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने योगाभ्यास किया।

रायबरेली डाक मंडल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास

श्री सिंह ने सभी कर्मचारियों को प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया एवं योग को व्यक्ति के नख से शिख तक शरीर के विकास व तेज-ओज पूर्ण जीवन जीने के लिए आवश्यक बताया। अधीक्षक डाकघर अशोक बहादुर सिंह ने योग दिवस के अवसर पर सभी कर्मचारियों के साथ कार्यालय कैंपस में योगाभ्यास किया एवं योग को व्यक्ति के अंतः करण से लेकर बाहरी विकास के लिए महत्वपूर्ण बतलाया।

सभी कर्मचारियों ने योगाभ्यास को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया व योगाभ्यास कर लाभान्वित हुए। योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य गोविंद नारायण शुक्ला, लेखाकार अभिषेक तिवारी ,महेंद्र प्रताप सिंह, संजीव सिंह, योगेंद्र यादव, हिमांशु यादव, नितिन त्रिवेदी ,पल्लवी जोशी एवं विभिन्न उप डाकघरों के भी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

About reporter

Check Also

अखिलेश-डिंपल दोनों ने उपचुनाव से शुरू की सियासी पारी, पति-पत्नी के नाम है अनोखा रिकॉर्ड

कन्नौज: अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव की गवाह रही इत्रनगरी दो बार उपचुनाव की ...