Breaking News

रहीम गंज बाजार व्यापार मंडल का हुआ गठन, जितेंद्र अध्यक्ष तो राजनारायण महामंत्री चुने गए

रायबरेली। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रहीम गंज बाजार का गठन किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने सर्वसम्मति से जितेंद्र शर्मा को अध्यक्ष व राज नारायण सिंह को महामंत्री एवं दीपक कोरी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

रहीमगंज के व्यापारियों ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के साथ संबद्ध होकर व्यापारियों के हित में हर लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। जिला प्रभारी संदीप जैन, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि 15 दिनों में समस्त व्यापारियों की सदस्यता करके कार्यकारिणी का गठन करें। प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, प्रदेश मंत्री राज नारायण अग्रहरी, जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने व्यापारियों को बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापारियों के हित का महा संगठन हमारा मंडल है।

जिसके मुखिया संदीप बंसल हैं जो कहीं पर भी व्यापारियों का उत्पीड़न व शोषण नहीं होने देंगे। हमारा संगठन शासन प्रशासन के साथ मिलकर समाज हित को व्यापारी हित में कार्य करता है और जहां कहीं भी व्यापारी के विपरीत कोई कानून या नियम सरकार द्वारा बनाया जाता है तो उसका हम सभी व्यापारी मिलकर पुरजोर विरोध भी करते हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, नसीराबाद अध्यक्ष अरुण कुमार बाजपेई, महामंत्री करुणा शंकर मोदनवाल, उपाध्यक्ष रामकेवल गुप्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्र

About Samar Saleel

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...