Breaking News

सुरेंद्र सिंह की हत्या की हो उच्च स्तरीय जांच : राजेश अग्रहरि

अमेठी। जिले के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान व स्मृति ईरानी के करीबी सुरेन्द्र सिंह (Surendra Singh) की हत्या पर भाजपा के अमेठी लोक सभा के संयोजक राजेश अग्रहरि ने कहा कि कांग्रेस की हताशा एंव वहा की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए घटना की उच्चस्त्रीय जांच होनी चाहिए।

सुरेंद्र सिंह बहुत ही लोकप्रिय भाजपा के

भाजपा नेता राजेश ने कहा कि सुरेंद्र सिंह बहुत ही लोकप्रिय भाजपा के जुझारू नेता थे। वो अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के बेहद करीबी,विश्वास पात्र और वफादार थे। राजेश ने कहा की चुनाव के बाद से कांग्रेस में हताशा है, इसलिए घटना की गहन जांच हो और दोषी लोगोंं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।

राजनैतिक द्वेष के चलते हत्या होने का अंदेशा

भाजपा नेता ने सुरेंद्र सिंह की हत्या पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि में जिले के एसपी राजेश कुमार ने भी राजनैतिक द्वेष के चलते हत्या होने का अंदेशा जताया है। एसपी राजेेेश कुमार ने कहा कि सभी पहलू पर जांच हो रही है, क्योंकि सुरेंद्र सिंह प्रधान भी रहे है। उसमे भी पुरानी रंजिश हो सकती है। उल्लेखनीय है की बीती रात अज्ञात बदमशो ने भाजपा नेता व पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

About Samar Saleel

Check Also

प्रभु श्रीराम से जुड़ी सभी स्थलों की जानकारी रखनी होगीः प्रो प्रतिभा गोयल

• अयोध्या केवल शहर ही नही बल्कि भावनाओं का शहरः नगर आयुक्त संतोष कुमार • ...