Breaking News

पूर्व मंत्री विनोद सिंह के सहयोगी राजेश पांडेय द्वारा जरूरतमंद लोगों को दिया गया मास्क और सेनेटाइजर

सुलतानपुर। पूरे देश में लॉक डाउन का आज 19वां दिन है। लोग मुसीबत की इस घड़ी में अपने अपने तरीके के गरीबो और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। लेकिन इन सब से कुछ अलग भाजपा नेता और पूर्व मंत्री विनोद सिंह का अभियान अनवरत जारी है। कभी अपनी बेटी पलक सिंह के जरिये तो कभी राजेश राजेश पांडेय के माध्यम से विनोद सिंह लोगों मास्क,साबुन और सेनेटाइजर उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि कोविड 19 नाम की इस वैश्विक महामारी से लोगों को बचाया जा सके।

इसी कड़ी में आज उनके सहयोगी राजेश पांडेय द्वारा पहले लम्भुआ और चांदा क्षेत्र के दर्जनों प्रधान, पूर्व प्रधान, सम्भ्रांत लोगों समेत पत्रकार को मास्क और सेनेटाइजर वितरित किया गया। यहां पर मुख्य रूप से वधूपुर के पूर्व प्रधान महेंद्र प्रताप सिंह,बाबा जनवारी नाथ धाम पर संस्थान के अध्यक्ष रणवीर सिंह,

धाम के पुजारी कौशलदास जी महराज, राम श्रंगार गिरी महराज, राजगिरी महराज को नमो राशन किट फेस मास्क व सेनेटाइजर, प्रधान अर्जुनपुर नन्हें, गरये समरबहादुर सिंह, देवरी रविन्द्र सिंह, अंगद सिंह सखौली कला, राम दौड़ मौर्या बेदू पारा, चमनलाल बरेहता, अरविन्द सिंह पप्पू चौकियां रानीपुर में राजू सिंह, समाचार पत्रों के हाकर हेतु विवेक बरनवाल, सैतापुर सराय में विनोद सिंह सहित दर्जनों लोगों को सेनेटाइजर, फेस मास्क और साबुन प्रदान किया गया।

रिपोर्ट-संतोष पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल मामले में 21 अगस्त को होगी सुनवाई, दो गवाहों के हो चुके हैं बयान

हाथरस: हाथरस के एसीजेएम,एमपी-एमएलए कोर्ट में लोकसभा सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि ...