Breaking News

दीपावली पर भव्य रोशनी से जगमग हुई राम नगरी, मंदिरों में की गई दीपों से सजावट अलौकिक छटा बिखरी

अयोध्या। दीपावली पर्व पर राम नगरी में मंदिरों में हुई भव्य सजावट से अलौकिक प्रकाश छटा बिखर रही थी। भगवान् मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के वनवास से वापस माता जानकी व भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या आने के खुशी में मनाया जाने वाला पर्व दीपावली में दीपों व इलेक्ट्रिक झालरों से जगमग हो गई।

👉मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच कर कारसेवकपुरम में साधु संतों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर की मंत्रणा

दीपावली पर भव्य रोशनी से जगमग हुई राम नगरी मंदिरों में की गई दीपों से सजावट अलौकिक छटा बिखरी

इस अवसर पर मंदिरों में 56 भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं में जिसका प्रसाद वितरण किया गया। श्री राम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक सत्येन्द्र दास ने देशी घी के दीपक जलाया। प्रकाश के भव्य सजावट की गई थी। इस अवसर पर अन्य मंदिरों में सजावट की गई थी।

👉60 साल के करियर में पहली बार यूपी के इस शहर में शूटिंग करेंगे Dharmendra, CM Yogi से की मुलाकात

दीपावली पर भव्य रोशनी से जगमग हुई राम नगरी मंदिरों में की गई दीपों से सजावट अलौकिक छटा बिखरी

श्री राम बल्लभा कुंज, कनक भवन, मणिराम छावनी, हनुमान गढ़ी, दशरथ महल, सियाराम किला, हनुमंत निवास, रंग महल सहित मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया था। दीपों के अलौकिक प्रकाश छटा बिखर रही थी। अयोध्या नगर व ग्रामीणांचल में प्रकाश पर्व दीपावली परम्परागत व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

इंसान को बेदार तो हो लेने दो, हर क़ौम पुकारेगी हमारे हैं हुसैन

मुहर्रम की सातवीं तारीख पर निकला जुलूसे हुसैनी फतेहपुर। बहेरा सादात में चांद रात से ...