Breaking News

Ramdev Pal बने भाजपा के नये जिलाध्यक्ष

लालगंज(रायबरेली)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के द्वारा Ramdev Pal रामदेव पाल को भाजपा का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने की खबर फैलते ही उनके आवास डिहवापर गांव पहुंचकर बधाई देने वालो का तांता लग गया। भाजपा कार्यकर्ताओ ने रविवार सुबह से ही उनके घर पहुंचकर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

Ramdev Pal : सभी का भरपूर सम्मान होगा

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय के द्वारा रामदेव पाल को रायबरेली जिले का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष बनने पर रामदेव पाल ने अपनी सधी हुयी प्रतिक्रिया मे प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि, “2019 का विजय लक्ष्य पूरा कर सभी का भरपूर सम्मान होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चलकर संगठन मजबूत किया जायेगा तथा कार्यकर्ताओ को वरीयता दी जायेगी।”

रामदेव पाल के जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पाण्डेय, पशुपति शंकर बाजपेयी, निखिल पाण्डेय,संतोष पाण्डेय, सौरभ शुक्ला, सुशील शुक्ला, यतीन्द्र सिंह चौहान, शिवप्रकाश पाण्डेय, नागेन्द्र गुप्ता, मुन्ना सिंह, विकास शुक्ला, शिवओम सिंह, किसान मोर्चा प्रभारी संतोष सिंह आदि लोगो ने प्रसन्नता जतायी है।

पिछडे वर्ग के लोगो को पार्टी से जुड़ने का संदेश

रामदेव पाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने अनुभवी व पिछडी जाति के कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाकर पिछडे वर्ग के लोगो को पार्टी से जुड़ने का संदेश दिया है। वास्तव मे भाजपा ही ऐसी पार्टी है जोकि जमीन से जुडे कार्यकर्ता को भी महत्वपूर्ण पद देकर सम्मान करने का कार्य करती है।

गौरतलब है कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामदेव पाल संघ के प्रशिक्षित कार्यकर्ता है। विद्यार्थी परिसद मे भी जिला व विभाग संगठन मंत्री के रूप मे रामदेव पाल ने कार्य किया है। 2007 में भाजपा ने उन्हे महोबा का जिला संगठन मंत्री बनाया था, तबसे वे भाजपा के विभिन्न दायित्वो पर कार्य कर चुके है।

रामदेव पाल रायबरेली के जिला महामंत्री, विधानसभा प्रभारी, जिला संयोजक, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य जैसे पदो पर संगठन का कार्य बखूबी कर चुके है। नये जिलाध्यक्ष किसान पृष्ठभूमि से आते है।अंग्रेजी से परास्नातक है। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर परिवारीजनो मे भी प्रसन्नता की लहर दौड़ गयी है।

रत्नेश मिश्रा
रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...