Breaking News

रैंप वॉक के बीच में रणवीर ने दीपिका को किया Kiss, देख उड़े फैस के होश

रण जौहर (Karan Johar) निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky aur Rani Kii Prem Kahaani) में जल्दी ही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों बीती रात मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के इवेंट में रैंप वॉक करते आए, जहां रणवीर (Ranveer Singh) ने अपने स्वैग से सभी का दिल जीत लिया।

दरअसल बीती रात, मनीष मल्होत्रा के इवेंट में शामिल हुए रणवीर सिंह शो स्टॉपर रहे। इस दौरान रणवीर रैंप वॉक के लिए आते हैं और पूरे स्वैग के साथ चलना शुरू करते हैं। रैंप के पास ही में कुर्सी पर उनकी पत्नी व एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, रणवीर की मां और करण जौहर सहित कई अन्य गेस्ट्स बैठे होते हैं। दीपिका के पास जाकर रणवीर उन्हें गाल पर किस करते हैं, फिर मां के पैर छूते हैं और फिर करण के गाल पर किस करते हैं। इसके बाद फिर से वॉक शुरू कर देते हैं। वहीं रैंप वॉक के दौरान वो बाद में मुकेश अंबानी संग बातचीत भी करते दिखते हैं।

रणवीर सिंह की रैंप वॉक कई वजहों से चर्चा में हैं। एक ओर जहां उन्होंने पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को गाल पर किस किया तो दूसरी ओर मां के पैर छुए। यही नहीं वो रैंप वॉक के बीच में मुकेश अंबानी संग बातचीत भी करने लगे।

About News Room lko

Check Also

‘नायक’ में अनिल कपूर के किरदार पर सीएम एकनाथ शिंदे ने दी प्रतिक्रिया, बोले- फिल्म हकीकत से अलग होती है

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में, एक पॉडकास्ट पर अभिनेता और टीवी ...