Breaking News

रणवीर सिंह को मिला ‘सुपरस्टार ऑफ द डिकेड’ का अवॉर्ड

रणवीर सिंह इन दिनों दुबई में हैं। यहां उन्होंने फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 में हिस्सा लिया है। इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान #रणवीर सिंह का जबरदस्त जादू देखने को मिला। वो डांस करते, दर्शकों को हंसाते हुए तो कभी इनोशनल होकर रुलाते हुए दिखे। अवॉर्ड फंक्शन के फोटोज भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए है।

इस अवॉर्ड फंक्शन में रणवीर सिंह को ‘सुपरस्टार ऑफ द डिकेड’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड को रणवीर सिंह ने अपने माता पिता को डेडिकेट किया। अवॉर्ड लेने के दौरान रणवीर सिंह ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि 12 साल पहले जब मैं पोर्टफोलियो बनाने जा रहा था।

हर एक्टर का एक पोर्टफोलियो होता है कि यहां-वहां लेकर जाएंगे, सभी को दिखाएंगे। पोर्टफोलियो कोटेशन आया 50 हजार रुपये। मैंने पापा से कहा ये तो महंगा है। तब पापा ने कहा कि फिक्र मत कर तेरा पापा बैठा है यहां। रणवीर ने ये भी कहा कि मम्मी आपको याद है न कि छोटे वाले घर में मैं कितना बुरा ऑडिशन देता था। और आपकी गोद में सिर रखकर कहा था कि मम्मा मुझे नहीं पता कि मेरा ये सपना कभी पूरा होगा या नहीं।

 

About News desk

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...