Breaking News

राशन और वैक्सीन का पैसा खा जाती कांग्रेस- योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस होती तो राशन और वैक्सीन का पैसा भी खा जाती। आज गरीबों को आवास, हर घर नल, बिजली, राशन व वनवासी-जनजातीय बंधु को शासन की योजना से जोड़कर लाखों-करोड़ रुपये से उनके उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। गुजरात में बिना भेदभाव निराश्रित, विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांगजन पेंशन समेत सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। गुजरात में भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर विश्वविद्यालय भी बनाया।

कांग्रेस ने सरदार पटेल और आंबेडकर को सम्मान भी नहीं दिया

सीएम ने लोगों से पूछा कि क्या कांग्रेस धारा 370 हटा पाती, क्या राम मंदिर का निर्माण कर पाती, क्या सरदार पटेल की सबसे बड़ी प्रतिमा बना पाती। कांग्रेस ने सरदार पटेल और आंबेडकर को सम्मान नहीं किया। जनजातीय बंधुओं को छात्रावास, छात्रवृत्ति आदि की सुविधा भाजपा के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार दे रही है। डबल इंजन की भाजपा सरकार चलेगी तो बुलेट ट्रेन की तरह विकास होगा। विकास जीवन का आधार बनेगा। गुजरात अब विकास-सुरक्षा, नौकरी, लोक कल्याण व रोजगार का मॉडल दे रहा है। किसानों व महिलाओं के लिए अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं। यह नए भारत का नया गुजरात है। जय जय गरबी गुजरात। यह तब सार्थक होगा, जब सातवीं बार भी कमल वाली सरकार बनेगी।

विश्वास की बदौलत 135 करोड़ लोगों के लाडले हैं पीएम मोदी

महमेदाबाद विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अर्जुन सिंह के पक्ष में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेड़ा जनपद में रणछोड़ दास मंदिर है। यह प्रभु श्रीकृष्ण का मंदिर है। भगवान श्रीकृष्ण मथुरा (यूपी) से गुजरात आए थे। गुजरात की धऱती ने उन्हें द्वारिकाधीश बना दिया।

सीएम ने कहा कि वे 20 बड़े देश, जिन्हें जी-20 से संबोधित किया जाता है। उनका दुनिया के 80 फीसदी संसाधनों पर अधिकार है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अगले वर्ष तक जी-20 का नेतृत्व करेगा। आज भारत की सीमा सुरक्षित हुई है। गुजरात में भाजपा और मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के पहले दंगे, कर्फ्यू, गुंडागर्दी, अराजकता, लूट-खसोट चरम पर थी, लेकिन 20 वर्ष में गुजरात में कोई दंगा, कर्फ्यू नहीं लगा।

आतंकवाद, अलगाववाद, नक्सलवाद समाप्त हुआ। कांग्रेस ने दंगा व कर्फ्यू दिया था, लेकिन भाजपा ने सीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार गठित होते ही कर्फ्यू पर सदा कर्फ्यू लगा दिया। भगवान सोमनाथ, द्वारकाधाम, अंबा का धाम आज भव्य स्वरूप लेता है। इससे गुजरात फिर से भारत के गौरव का प्रतीक बन जाता है। कोरोना में जब पूरी दुनिया त्रस्त थी, तब पीएम का एक-एक मंत्र 135 करोड़ जनमानस को बचाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ। उन्होंने जान है तो जहान है, जीवन व जीविका बचाने के लिए जहां बीमार, वहीं उपचार का मंत्र दिया।

About News desk

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...