Breaking News

रालोद: आठ जनपदों में प्रभारी नियुक्त

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह के निर्देश तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की सहमति से वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने जनपद देवरिया में रजनीकांत मिश्रा, जनपद उन्नाव में संतोष यादव, कानपुर में विमलेश पाठक, जौनपुर में रामआसरे विश्वकर्मा, बुलंदशहर में डाॅ. राजकुमार सांगवान, फिरोजाबाद में अनूप चौधरी, रामपुर अशोक चौधरी तथा अमरोहा में अजय प्रमुख को प्रभारी मनोनीत किया है।

डाॅ. अहमद ने इन मनोनीत प्रभारियों से अपेक्षा की है कि वे सम्बन्धित जनपदों में जन-जन तथा गांव गांव तक राष्ट्रीय लोकदल और किसान नेता चौ. चरण सिंह की नीतियों को पहुंचाकर दल को मजबूत करने का हर सम्भव प्रयास करेंगे और आम जनता के साथ साथ किसानों और कामगारों की समस्याओं को स्वयं तथा पार्टी नेतृत्व द्वारा दूर कराने का प्रयास करेंगे।

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...