Breaking News

रेखा की जगह अब उषा है भाजपा प्रत्याशी

लालगंज/रायबरेली। भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेखा पाण्डेय ने पर्चा वापस ले लिया है।वहीं भाजपा ने उषा सिंह पत्नी प्रमोद सिंह निवासी चांदा टीकर को समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिया है।हालात बदलने से लालगंज ब्लाक प्रमुख चुनाव रोमांचक मोड पर पहुंच गया है। अब भाजपा और सपा समर्थित प्रत्याशियों में आमने सामने भिड़ंत होगी।

शुक्रवार को रेखा पाण्डेय ने विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह,जिलाध्यक्ष रामदेव पाल,पूर्व जिलाध्यक्ष पसुपति शंकर बाजपेयी, क्षेत्रीय युवा मोर्चा उपाध्यक्ष निखिल पाण्डेय,भाजपा नेता प्रमोद सिंह की मौजूदगी में अपना नामांकन वापस लिया। इस अवसर पर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि उषा सिंह और रेखा पाण्डेय दोनों ने भाजपा प्रत्याशी के रूप मे नामांकन किया था।

संगठन के निर्देश पर रेखा पाण्डेय ने पर्चा वापस ले लिया है।अब भाजपा प्रत्याशी की जीत कोई नही रोक सकता है। संगठन मजबूती के साथ उषा सिंह के पक्ष में खड़ा है। इस मौके पर उषा सिंह के पति प्रमोद सिंह, शिव प्रकाश पांडेय, मनोज सिंह फ्रैन्चाइजी, रवि सिंह, कुम्हरौडा प्रधान बच्चा सिंह, चांदा प्रधान रणविजय सिंह, आयुष सिंह, हरीश सिंह, नागेन्द्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा 

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...