Breaking News

रिया चक्रवर्ती के हाथ लगी बड़े बजट की फिल्म, जल्द बड़े परदे पर निभा सकती हैं द्रौपदी का किरदार

हाल ही में खबर आई थी कि ‘द टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वूमेन 2020’ की लिस्ट में रिया चक्रवर्ती टॉप पर हैं। रैंकिंग एक ऑनलाइन पोल और एक आंतरिक जूरी में डाले गए वोटों पर आधारित थी।

रिया को पौराणिक कहानी महाभारत से प्रेरित कोई बड़ा प्रोजेक्ट ऑफर किया जा सकता है।अब रिया को महाभारत से प्रेरित एक फिल्म में काम का ऑफर आया है जिसमें वह द्रौपदी बन सकती हैं.  ‘मेरे डैड की मारूति’ में काम करने वाली रिया एक बड़े बजट की फिल्म में द्रौपदी का रोल निभाएंगी.

अखबार के मुताबिक यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है जिसमें महाभारत और द्रौपदी के कैरेक्टर के विभिन्न आय़ामों को दिखाया जाएगा. एक सूत्र ने बताया, ‘इस प्रोजेक्ट में महाभारत और द्रौपदी के किरदारों को अनोखे और अलग तरीके से पेश किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि यह फिल्म आज की दुनिया के हिसाब से बनाया जाएगा, इसलिए यह फिल्म मॉडर्न और कंटेंपरेरी होगी. उन्होंने बताया कि द्रौपदी का रोल रिया को ऑफर किया गया है लेकिन अभी बहुत ही शुरुआती स्तर पर इसकी बातचीत हो रही है.

About News Room lko

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...