Breaking News

विधानसभा में हंगामा; भाजपा ने उठाया स्पेनिश महिला के साथ दुष्कर्म का मुद्दा, कांग्रेस ने की ये मांग

झारखंड के दुमका जिले में एक स्पेनिश महिला के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। इस वजह से सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। इसके अलावा गैर-भाजपा सरकारों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग को लेकर भी सदन में हंगामा हुआ।

बांग्लादेश से दो पहिया वाहन से यहां आने के बाद स्पेनिश महिला अपने साथी के साथ शुक्रवार की रात दुमका जिले मेंएक अस्थाई तंबू में रूकी थी। महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार की सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग का मुद्दा उठाया, जबकि भाजपा ने स्पेनिश महिला के साथ दुष्कर्म का मुद्दा उठाया।

भाजपा ने उठाया स्पेनिश महिला के साथ दुष्कर्म का मुद्दा
भाजपा के गोड्डा विधायक अमित मंडल ने दुमका के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा, “इस घटना ने केवल झारखंड को ही नहीं, बल्कि पूरे देश को शर्मसार किया है। एसपी और हंसडीहा थाना प्रभारी इस मामले को रफादफा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपियों को राजनीतिक तौर पर सहायता दी जा रही है। मैं जांच दल गठन करने की मांग करता हूं और इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की अपील करता हूं।”

कांग्रेस ने की केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग पर चर्चा की मांग
इससे पहले 2019 में जेवीएम-पी की टिकट से चुनाव लड़ने के बाद कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायक प्रदीप यादव ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग पर चर्चा करने की मांग की थी। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई के जरिए गैर भाजपा सरकारों को डराने की कोशिश कर रही है। हेमंत सोरेन (पूर्व मुख्यमंत्री) को सलाखों के पीछे डाल दिया गया। जब एक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने केंद्र के खिलाफ आवाज उठाई तो सीबीआई ने उनके खिलाफ समन जारी कर दिया। मैं इस मुद्दे पर विशेष चर्चा की मांग करता हूं।”

About News Desk (P)

Check Also

हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, सियाचिन के पास PoK में कर रहा सड़क निर्माण; सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा

नई दिल्ली: चीन ने सियाचिन के नजदीक अवैध रूप से अधिग्रहित कश्मीर में सड़क का ...