Breaking News

पर्यावरण क्षेत्र में ‘आइकॉन ऑफ़ एशिया अवार्ड’ के लिए सचिन मिश्र का चयन

पर्यावरणविद् सचिन मिश्र ने इस सम्मान को बाबा विश्वनाथ को समर्पित किया है। उनका मानना है कि उनके प्रेरक सदैव से महादेव ही रहे हैं। इसीलिए जो भी उपलब्धि है सब उन्हीं कि कृपा है। वो कहते हैं – महादेव पे आस्था है तो मुश्किलों में भी रास्ता है।

वाराणसी। एशिया की जूरी टीम और ग्लोबल इंपायर आइकॉन ऑफ़ एशिया अवार्ड के लिए सचिन मिश्र का नाम चयनित किया है। यह अवार्ड, “ग्रीन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2022” के नाम से नई दिल्ली के रेडिसिन ब्लु होटल में 28 मई को दिया जायेगा।

पर्यावरण क्षेत्र में ‘आइकॉन ऑफ़ एशिया अवार्ड’ के लिए सचिन मिश्र का चयन

आपको बता दें कि सचिन मिश्र, विगत 18 वर्षो से पर्यावरण क्षेत्र जैसे- बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट , सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और प्लास्टिक रेसाइकिलिंग वेस्ट मैनेजमेंट में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। श्री मिश्र कई शहरों में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चला रहे हैं और प्लास्टिक उन्मूलन की दिशा में कई नव युवाओ को साथ में जोड़कर प्रधानमंत्री मोदी के सपनो को भी नयी उड़ान दें रहे हैं।

सचिन अपने हर कार्यक्रम में ‘प्लास्टिक हटाओ गौमाता बचाओ’ का जनजागरण कर नारा बुलंद कर रहे है। ‘एशिया के प्रतीक’ के लिए सचिन को असाधारण काम, पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और समाजिक सेवाओं के लिए ‘ग्रीन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर’ की श्रेणी के लिए चुना गया है।

ग्लोबल इंपायर की एशिया स्तर की चयन मंडली का कहना है कि हम सचिन मिश्र की उपलब्धियों और प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं और मानते हैं कि आप पर्यावरण में निरंतर वृद्धि और विकास कार्यों के लिए सक्रिय और महत्वपूर्ण हैं। हमारे चयन मानदंड और अन्य मापदंडों को पार कर सचिन मिश्र ने स्पष्ट रूप से उत्कृष्ट गुणों का प्रदर्शन किया है, जिससे  ‘एशिया के प्रतीक’ के प्रतिनिधि के रूप में उनके पास होना चाहिए। हार्दिक बधाई!!!

पर्यावरणविद् सचिन मिश्र ने इस सम्मान को बाबा विश्वनाथ को समर्पित किया है। उनका मानना है कि उनके प्रेरक सदैव से महादेव ही रहे हैं। इसीलिए जो भी उपलब्धि है सब उन्हीं कि कृपा है। वो कहते हैं – महादेव पे आस्था है तो मुश्किलों में भी रास्ता है।

रिपोर्ट – जमील अख्तर

About reporter

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...