Breaking News

संस्कृत भाषा को यूपी में मिला मान अब शिक्षकों का राज्य सरकार करेगी सम्मान

लखनऊ। देववाणी संस्कृत भाषा को नया मुकाम देने वाली राज्य सरकार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्कृत शिक्षकों और विद्यानों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। बहुत जल्द प्रदेश में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रदेश के ही नहीं देश और विदेश के संस्कृत शिक्षकों और विद्यानों को सम्मानित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। उसकी ओर से शुक्रवार को वर्ष 2020 के पुरस्कार पाने वाले संस्कृत विद्यानों के नामों की घोषणा भी कर दी गई।

लखनऊ के प्रो. ओम प्रकाश पाण्डेय को विश्वभारती पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जबकि गाजियाबाद के डॉ. विशनलाल गौड को महर्षि वाल्मीकि और वाराणसी के डॉ. कमला पाण्डेय को महर्षि व्यास पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। विश्वभारती पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को 5,01,000 धनराशि दी जाएगी जबकि महर्षि वाल्मीकि पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को 2,01,000 की धनराशि मिलेगी। संस्कृत भाषा के लिये उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को विश्वभारती पुरस्कार, विश्वभारती पुरस्कार, महर्षि व्यास पुरस्कार जैसे अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ समारोहों में महर्षि नारद, वेदपंडित पुरस्कार, बाणभट्ट पुरस्कार, शंकर पुरस्कार, कालीदास पुरस्कार से नवाजा जाएगा। बाल साहित्य, पुस्तक लेखन के विशेष पुरस्कार भी दिये जाएंगे।

  • योगी सरकार करेगी देववाणी संस्कृत भाषा के विद्यानों और शिक्षकों का सम्मान
  • संस्कृत सप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान ने की वर्ष 2020 के पुरस्कारों की घोषणा, जारी की पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट
  • बहुत जल्द देश-विदेश में संस्कृत भाषा का प्रचार-प्रसार करने वाले संस्कृत विद्यानों का यूपी में भव्य समारोह में किया जाएगा सम्मान
  • विश्वभारती पुरस्कार, महर्षि व्यास जैसे अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ महर्षि नारद, वेदपंडित पुरस्कार, बाणभट्ट पुरस्कार से नवाजेगी

सत्ता संभालने के बाद से ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने देववाणी संस्कृत भाषा के प्रचार के साथ-साथ उसके दुनिया भर में प्रसार के लिये अभिनव प्रयोग किये हैं। अब प्रदेश में ही नहीं देश में किसी के उम्र के लोगों के लिये संस्कृत सीखने के लिए मिस कॉल पर भाषा को सीखने की नई पहल की गई है। प्रदेश में संस्कृत विषय से सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों को निःशुल्क कोचिंग और छात्रवृत्ति की व्यवस्था की है। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से संस्कृत संभाषण, त्रैमासिक पौरोहित्य, योग, ज्योतिष एवं वास्तु प्रशिक्षण शिविर भी चलाए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा वर्ष 2020 में पुरस्कृत होने वाले विद्वानों की सूची

क्रं. सं.                 नाम स्थान पुरस्कार का नाम                     धनराशि
1 प्रो. ओम प्रकाश पाण्डेय लखनऊ विश्वभारती पुरस्कार 5,01,000/-
2 डॉ. विशनलाल गौड गाजियाबाद महर्षि वाल्मीकि 2,01,000/-
3 डॉ. कमला पाण्डेय वाराणसी महर्षि व्यास 2,01,000/-
4 डॉ. चन्द्रगुप्त श्रीधर वर्णेकर नागपुर महर्षि नारद 1,01,000/-
5 डॉ. ददन उपाध्याय वाराणसी विशिष्ट पुरस्कार 1,01,000/-
6 प्रो0 सत्यप्रकाश दूबे जौनपुर विशिष्ट पुरस्कार 1,01,000/-
7 डॉ. जयप्रकाशनारायण द्विवेदी कुशीनगर विशिष्ट पुरस्कार 1,01,000/-
8 डॉ. रघुवीर वेदालंकार मुज्जफ्फर नगर विशिष्ट पुरस्कार 1,01,000/-
9 डॉ. कमलेश कुमार जैन वाराणसी विशिष्ट पुरस्कार 1,01,000/-
10 श्री सुशील कुमार दूबे मिर्जापुर वेदपण्डित पुरस्कार 51,000/-
11 वेदमूर्ति रविन्द्र पैठाणे नासिक वेदपण्डित पुरस्कार 51,000/-
12 श्री सुरेन्द्र कुमार तिवारी चित्रकूट वेदपण्डित पुरस्कार 51,000/-
13 श्री पवन मिश्र मिर्जापुर वेदपण्डित पुरस्कार 51,000/-
14 श्री विवेक कुमार मिश्र कुशीनगर वेदपण्डित पुरस्कार 51,000/-
15 श्री ए श्रीधरन नई दिल्ली वेदपण्डित पुरस्कार 51,000/-
16 श्री शिवम कुमार शुक्ल बाराबंकी वेदपण्डित पुरस्कार 51,000/-
17 श्री रोहित कुमार मिश्र वाराणसी वेदपण्डित पुरस्कार 51,000/-
18 श्री सुरेश शर्मा जोधपुर वेदपण्डित पुरस्कार 51,000/-
19 डॉ. निरंजन मिश्र (पुस्तक के नाम) दामिनी बाणभट्ट पुरस्कार 51,000/-
20 डॉ. प्रीती शुक्ला श्रीमद्भगवद्गीता पदार्थशब्दकोष शंकर पुरस्कार 51,000/-
21 डॉ. वन्दना द्विवेदी कुम्भ मीमांसा व्यास पुरस्कार 51,000/-
22 डॉ. दिव्य चेतन ब्रह्मचारी शबोधबोधकः पाणिनी/सायण पुरस्कार 51,000/-
23 डॉ. इला घोष आंजनेयचरितम् कालिदास पुरस्कार 51,000/-
24 प्रो0 कुलदीप शर्मा भारतीय शिक्षादर्शनम् विशेष पुरस्कार 21,000/-
25 डॉ. राकेश शास्त्री संस्कृत निकुंजम् विशेष पुरस्कार 21,000/-
26 डॉ. मधूलिका श्रीवास्तव गोरक्षविजयोदकम् नाटकम् विशेष पुरस्कार 21,000/-
27 प्रो0 जनार्दन प्रसाद पाण्डेय मणि सौरभेयी विशेष पुरस्कार 21,000/-
28 डॉ. अरविन्द कुमार पाण्डेय महाभाष्यदृष्ट्याशब्दशास्त्र प्रयोजनविमर्शः विशेष पुरस्कार 21,000/-
29 डॉ. प्रशस्य मिश्र शास्त्री परिहासविजल्पितम् विशेष पुरस्कार 21,000/-
30 डॉ. शशिकान्त तिवारी शशिधर रक्षजलम् विविध पुरस्कार (साहित्य) 11,000/-
31 प्रो0 मिताली देव संस्कृत साहित्य में रूढोक्ति अनुशीलन विविध पुरस्कार (साहित्य) 11,000/-
32 डॉ. ऋषिराज पाठक श्रीमधूमसिंहचरितम् विविध पुरस्कार (साहित्य) 11,000/-
33 डॉ. संजय कुमार दण्डी समय और साहित्य विविध पुरस्कार (साहित्य) 11,000/-
34 डॉ. मालविका तिवारी काशी का सांगीतिक रंगधर्मी विमर्शः विविध पुरस्कार (साहित्य) 11,000/-
35 डॉ. रामजी मिश्र कुम्भ पर्व और नागा सम्प्रदाय विविध पुरस्कार (साहित्य) 11,000/-
36 डॉ. विजय कुमार कर्ण दृष्टिबोध विविध पुरस्कार (साहित्य) 11,000/-
37 डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय अभिज्ञानशाकुन्तलम् एवं कामायनी के तुलनात्मक सन्दर्भ विविध पुरस्कार (साहित्य) 11,000/-
38 डॉ. अमित द्विवेदी भवभूति के रूपकों में ध्वनि सिद्धान्त विविध पुरस्कार (साहित्य) 11,000/-
39 डॉ. श्रीमती गीता त्रिपाठी आपस्तंबीयवैद्विकीज्यामिती विज्ञान एक अनुशीलन विविध पुरस्कार (साहित्य) 11,000/-
40 डॉ. राकेश शास्त्री अर्थसंग्र्रह विविध पुरस्कार (शास्त्र) 11,000/-
41 डॉ. शशि शेखर चतुर्वेदी उड्डीशतन्त्रम् विविध पुरस्कार (शास्त्र) 11,000/-
42 डॉ. प्रज्ञा पाण्डेय वृहद्देवता विविध पुरस्कार (शास्त्र) 11,000/-
43 प्रो0 श्रीकिशोर मिश्र कौशिकगृहसूत्रम् विविध पुरस्कार (शास्त्र) 11,000/-
44 डॉ. विश्वेश वाग्मी पदार्थदीपिका एवं तर्कप्रदीप विविध पुरस्कार (शास्त्र) 11,000/-
45 डॉ. मधुसूदन मिश्र स्फुटग्रहविमर्शः विविध पुरस्कार (शास्त्र) 11,000/-
46 प्रो0 कमलेश कुमार जैन प्राकृत तेरे रूप अनेक विविध पुरस्कार (श्रमण) 11,000/-
47 डॉ. ज्ञानादित्य शाक्य बौद्धधर्म के पुररुद्धारक त्रिपिटिकाचार्य डॉ. भिक्षु धर्मरक्षित विविध पुरस्कार (श्रमण) 11,000/-
48 डॉ. राकेश शास्त्री संस्कृत कथा मंजरी विविध पुरस्कार (बालसाहित्य) 11,000/-
49 डॉ. देवीसहाय पाण्डेय दीप बालगीतगुंजनम् विविध पुरस्कार (बालसाहित्य) 11,000/

About Samar Saleel

Check Also

ऐशबाग-सीतापुर रेलखण्ड के मध्य चलाया गया संरक्षा जागरूकता अभियान

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में संरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य हेतु मण्डल ...