लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा मान्या श्रीवास्तव को अमेरिका में उच्चशिक्षा हेतु फ्लोरिडा इन्स्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी द्वारा 1,00,000 डालर की स्कालरशिप से नवाजा गया है। मान्या को यह स्कालरशिप चार वर्षों की शैक्षिक अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इसके अलावा, मान्या ने अपने मेधात्व एवं उत्कृष्ट शैक्षिक रिकार्ड की बदौलत रोचेस्टर इन्स्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी, अमेरिका में स्नातक कोर्स हेतु 50 प्रतिशत स्कालरशिप अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है जिसके शान्तिपूर्ण वातावरण में उन्हें ज्ञान एवं प्रतिभा को विकसित करने का भरपूर अवसर मिला।