Breaking News

सात साल में सात स्वर्ण और एक रजत, चहेते एथलीट बने नीरज चोपड़ा…

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा लगातार चर्चा में बने हुए। वह इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले ही उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी और वह सभी की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।

मौजूदा समय में नीरज चोपड़ा देश के सबसे चहेते एथलीट में से एक हैं। उनको देखने के लिए भारत में बड़ी संख्या में लोग जगे हुए थे। नीरज ने उन्हें निराश भी नहीं किया और स्वर्ण पदक जीतकर अपनी झोली में एक और बड़ा पदक शामिल कर लिया। आइए समझते हैं कि कैसे वह देश के सबसे चहेते एथलीट बने।

सात साल में सात स्वर्ण और एक रजत, चहेते एथलीट बने नीरज चोपड़ा

एक सामान्य परिवार में जन्में नीरज ने सिर्फ फिटनेस के लिए से भाला फेंकने की शुरुआत की थी। उनका प्रदर्शन अच्छा था, इस वजह से उन्हें इसमें करियर चुनने की सलाह दी गई। नीरज ने ऐसा ही किया और भाला फेंक प्रतियोगिताओं में शामिल होने लगे। पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं। इस कहावत को सच साबित करते हुए नीरज ने कम ही उम्र में यह दिखा दिया था कि वह आगे चलकर कमाल करने वाले हैं।

200 करोड़ रुपये से अधिक के भूखंडों को दे रखा था अवैध, चल रहे थे स्कूल-होटल…

इसकी शुरुआत उन्होंने 2016 दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर की। 2017 में उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और 2018 में एशियन गेम्स के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता। अब तक नीरज खेल जगत में चर्चित हो चुके थे, लेकिन आम लोग उन्हें अभी भी नहीं जानते थे। क्योंकि भाला फेंक देश के लोकप्रिय खेलों में शामिल नहीं था।

नीरज ने 2020 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। देश का बच्चा-बच्चा उन्हें जानने लगा और वह देश के सबसे चहेते खिलाड़ियों में शामिल हो गए। हालांकि, वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने 2022 में डायमंड लीग में स्वर्ण और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। अब उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है और उनकी लोकप्रियता बढ़ गई है। नीरज का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है और उनका अगला लक्ष्य 90 मीटर का आंकड़ा पार करना है।

About News Desk (P)

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...