Breaking News

शनि देव आज करेंगे न्याय, कर्मों के हिसाब से देंगे सुख व दुख, जानिये कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार

आज शनिवार का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। शनि शरीर में नाभि के कारक माने गए हैं। जबकि कुंडली में इन्हें दंड के विधान के कारण दुख का कारक माना गया हैं। इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनिदेव माने गए है, वहीं इस दिन शनि को संचालित करने वाली देवी माता काली के अलावा हनुमान जी व बाबा भैरव की पूजा का भी विधान है। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि :- क्रोध की अधिकता रहेगी। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल के बीच व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नही दे पा रहे हैं। समय पर सम्भल जाएं।

2. वृषभ राशि :- अपने कॅरियर को ले कर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

3. मिथुन राशि :- आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। साथ ही खुशखबरी मिलने का भी दिन है। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं लेकिन, अपने दुःख को छुपा रहे हैं।

4. कर्क राशि :- आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्योंं से सुयश और प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्य स्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी। दूसरो की बातों पर जल्द विश्वास करने से बचें।

5. सिंह राशि :- अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

6. कन्या राशि :- पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

7. तुला राशि :- निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

8. वृश्चिक राशि :- आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। मानसिक शांति की तालाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

9. धनु राशि :- व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यवसायिक नवीन गतिविधियाँ लाभकारी रहेंगी।

10. मकर राशि :- अपने काम करने के तरीकों को बदलें। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

11. कुम्भ राशि :- दिन उपयुक्त है। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहने के बावजूद आपको लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।

12. मीन राशि :- आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

??आज का पंचांग-20 मार्च 2021?☀️

तिथि सप्तमी – पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र रोहिणी – 16:45:59 तक
करण गर – 18:03:54 तक
ऋतु शिशिर
मास फाल्गुन
पक्ष शुक्ल
योग प्रीति – 11:56:28 तक
वार शनिवार

? सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:25:50
सूर्यास्त 18:32:10

? चन्द्र राशि वृषभ – 30:09:05 तक
चन्द्रोदय 10:28:59
चन्द्रास्त 24:44:00

? संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 12:06:19

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 09:00:00 से 10:30:00 तक
गुलिक काल 06:25:50 से 07:56:38 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:44:00 से 12:23:00 तक
☀️ दिशा शूल – पूर्व (आज पूर्व दिशा का दिकशूल है, पूर्व दिशा की यात्रा से बचना चाहिए)

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर काम में आगे ...