Breaking News

स्ट्रीटलाइट की रोशनी से बनीं आसमान से उतरते खंभों जैसी आकृति, जानें कहां दिखा अद्भुत नजारा

कनाडा के सेंट्रल अल्बर्टा में स्थानीय नागरिकों ने एक बहुत ही अद्भुत दृश्य का अनुभव किया। दरअसल, कुछ प्रकाश के स्तंभों से रात को रौशन कर दिया। इन झिलमिलाती किरणों को अकसर असाधारण गतिविधि समझा जाता है, लेकिन यह वास्तव में बदलते मौसम के कारण बनने वाली एक आकर्षक प्राकृतिक ऑप्टिकल भ्रम है। प्रकाश स्तंभ तब बनता है जब स्ट्रीटलाइट और बिल्डिंग लाइट वायुमंडल में छोटे हेक्सागोनल बर्फ के टुकड़ों से टकराते हैं। ये बर्फ के क्रिस्टल जमीन पर दर्पण की तरह काम करते हैं।

यह एक ऑप्टिकल भ्रम है, जहां प्रकाश की किरणें आसमान में ऊंची उड़ान भरती हुई दिखती है, जिससे एक झिलमिलाता हुआ अलौकिक प्रदर्शन का अनुभव होता है। इन प्रकाश स्तंभों का स्वरुप रहस्यमय लगता है, लेकिन इसका असाधारण गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है। इसका अनुभव अकसर सर्दी के मौसम में ही होता है, जब तापमान ने तेजी से नीचे गिरने लगता है। कनाडा, रूस और स्कैंडिनेविया के कुछ स्थानों में इसका अनुभव किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि प्रकाश स्तंभ आसमान में वास्तविक संरचनाएं नहीं बल्कि पूरी तरह से ऑप्टिकल भ्रम हैं। ये बर्फ के क्रिस्टल से प्रकाश के प्रतिबिंब द्वारा निर्मित होते हैं। अलबर्टा में ठंडे तापमान और ठंडी हवाओं का सामना करने वालों के लिए यह एक सहस्यमय सुंदरता की पहचान है। यह नजारा बर्फीले परिदृश्य को पूरी तरह से बदल देता है।

About News Desk (P)

Check Also

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में हजारों फीट की ऊंचाई पर प्लेन का पंख टूटा, न्यूजर्सी में हुई दुर्घटना; 15 लोग घायल

नॉर्थ कैरोलिना/टाउनशिपः अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में एक भयानक विमान दुर्घटना होते-होते बच गई। बताया जा ...