Breaking News

शिल्पा शेट्टी का परिवार कोरोना पॉजिटिव, बचाव के साथ मेंटली पॉजिटिव रहने का आग्रह किया  

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर ने देश के हर इंसान को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आम हो या खास कोरोना की वजह से हर इंसान परेशान है। इस वायरस ने  बॉलीवुड के कई कलाकारों को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। वहीं अब शिल्पा शेट्टी के पूरे परिवार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर किया है। जिसके बाद उनके फैंस एक्ट्रेस के पूरे परिवार को जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

शिल्पा ने सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा, “बीते 10 दिन हमारे परिवार के लिए काफी कठिन थे। पहले मेरे सास ससुर कोरोना पॉजिटिव आए थे। उसके बाद पति राज, मेरी मां, समीशा और विवान भी संक्रमित पाए गए। सभी लोग प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे हैं। परिवार के सभी लोग अपने-अपने कमरे में आइसोलेशन में है और डॉक्टर की सलाह को फॉलो कर रहे है।

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि उनके घर में दो स्टाफ मेंबर भी संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा है कि सभी लोग रिकवर कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बीएमसी के अधिकारियों को धन्यवाद भी दिया। साथ ही सभी को मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल और मेंटली पॉजिटिव रहने का आग्रह किया है।

About Samar Saleel

Check Also

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सामने आया राजकुमार राव का बयान, बोले- आप मशहूर हैं इसलिए इसकी…

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीकांत-आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ ...