Breaking News

Shivpal को मिला माया का बंगला

लखनऊ। राज्य संपत्ति विभाग ने समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संयोजक Shivpal शिवपाल यादव को राजधानी लखनऊ में नया बंगला आवंटित किया है। इस फैसले को कुछ लोग सियासी समीकरण से भी जोड़कर देख रहे हैं।

Shivpal  पर प्रशासन की मेहरबानी

शिवपाल Shivpal पर प्रशासन की इस मेहरबानी से कई कयास लगाए जा रहे हैं। उधर, शिवपाल का कहना है कि पांच बार का विधायक हूं इसीलिए टाइप 6 का बंगला मिला है। नए मकान में नवरात्र में ही प्रवेश करेंगे।
सहायक राज्य सम्पत्ति अधिकारी सुधीर कुमार रुंगटा ने बताया कि शिवपाल सिंह यादव को 6 एलबीएस (लाल बहादुर शास्त्री) बंगला आवंटित हुआ है। यह बंगला उन्हें बतौर विधायक दिया गया है। आवंटन होने के बाद शिवपाल तत्काल बंगले में गए और निरीक्षण कर पसंद कर लिया है।
आपको बता दें कि इस बंगले में इससे पहले मायावती का कार्यालय हुआ करता था। बताया जा रहा है कि अब इस बंगले में शिवपाल अपनी पार्टी का दफ्तर बनाएंगे।

 

About Samar Saleel

Check Also

सुलझा हुआ, सेवाभावी नेता राम नाईक: सुमित्रा महाजन

• 90 वर्ष पूर्ति पर राम नाईक का अभिनंदन समारोह अत्यंत सुलझा हुआ, सेवाभावी संघ ...