Breaking News

भोजपुरी फ़िल्म ‘1 छैला 6 लैला’ की शूटिंग गुरुग्राम में शुरू

कोविड संकट के बाद अब भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में फ़िल्म निर्माण में अब तेजी आने लगी है, तभी एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग शुरू होने की खबर है। इसी क्रम में भोजपुरी फ़िल्म ‘1छैला 6 लैला’ की शूटिंग भी गुरुग्राम में पूरी तैयारी के साथ शुरू हो गयी। भले फ़िल्म की शूट के दौरान एहतियातन सरकार द्वारा कोरोना को लेकर जारी गाइड लाइन्स का ख्याल रखा जा रहा है, लेकिन सेट पर लोग फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साहित भी नज़र आ रहे हैं।

फ़िल्म ‘1 छैला 6 लैला’ का निर्माण प्रियदर्शनम प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। फ़िल्म के निर्माता प्रियेन्द्र सिंह हैं और निर्देशक व लेखक रजनीश त्यागी हैं। उनका कहना है कि यह फ़िल्म एक रोम कॉम है, जो दर्शकों को फूल एंटरटेनमेंट देने वाली है। गाने और संवाद दर्शकों को खूब पसंद आएंगे। फ़िल्म का लेवल बेहद मनोरंजक होगा। हमें पूरी उम्मीद है कि फ़िल्म दर्शकों को लॉक डाउन के बाद मनोरंजन का नया तड़का देगी।

उन्होंने बताया कि फ़िल्म में राजीव सिंह, उमेश सिंह, बृजेश त्रिपाठी, सोनालिका प्रसाद, ज़ोया खान, मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फ़िल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अमित सिंह वालिया हैं औ पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

‘अंदाज अपना अपना’ के लिए रवीना ने सुझाए इन दो अभिनेताओं के नाम, जानें क्या कहा अभिनेत्री ने

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में बनी हैं। कई फिल्में तो ऐसी भी ...