Breaking News

गायिका उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

मशहूर गायिका ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का निधन हो गया है। जानी चाको ने सोमवार को कोलकाता में आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 78 साल थी

टीवी देखते समय की थी बैचेनी की शिकायत
ऊषा उत्थुप के परिजनों के मुताबिक, जानी अपने घर पर टीवी देख रहे थे और उसी दौरान उन्होंने बेचैनी की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से जानी चाको की मौत हुई। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को जानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कौन थे जानी चाको उत्थुप
जानी चाको उत्थुप पॉप आइकन ऊषा उत्थुप के दूसरे पति थे। जानी चाय बागान क्षेत्र से जुड़े हुए थे। उषा और जानी की पहली मुलाकात 70 के दशक में प्रतिष्ठित ट्रिनकास में हुई थी। उषा एक बेटी अंजलि उत्थुप और एक बेटे सनी उत्थुप की मां है।

ऊषा उत्थुप को शशि कपूर ने दिया था ब्रेक
शशि कपूर ने ऊषा उत्थुप को पहला ब्रेक दिया था। ऊषा ‘अरमान’, ‘डिस्को डांसर’, ‘शालीमार’, ‘शान, वारदात’, ‘अरमान’, ‘दौड़’, ‘भूत’, ‘हैट्रिक’, ‘प्यारा दुश्मन’ और ‘जॉगर्स पार्क’ समेत कई फिल्मों में गाने गा चुकी हैं। वो हमेशा कांजीवरम साड़ी, फूलों का गजरा और बड़ी गोल बिंदी में दिखाई देती हैं। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत होटलों में गाने से की थी।

About News Desk (P)

Check Also

अमेरिका में रिलीज से पहले ‘देवरा’ का जलवा, जूनियर एनटीआर की फिल्म ने अब बना डाला यह खास रिकॉर्ड

जूनियर एनटीआर (Jr NTR’s) की गिनती तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में होती ...