Breaking News

सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबन्ध : नगर निगम ने कहीं ज़ब्त की प्लास्टिक तो कहीं लगाया जुर्माना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशो के अनुपालन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के आदेशानुसार नगर निगम लखनऊ द्वारा समस्त जोन क्षेत्रो में वृहद अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान में आज जोनवार निम्नवत् कार्यवाही की गयी –

जोन-2: क्षेत्रान्तर्गत राजाबाजार वार्ड में ऑगाबागा इमामबाड़ा सुभाष काम्पलैक्स से पाटा नाला तुलसीदास मार्ग पर क्षेत्रीय व्यापार मण्डल एवं दुकानदारों के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध में लगायें गयें प्रतिबन्ध कों प्रभावी तरीके से लागू करायें जानें के उद्देश्य सें चलाए गए विशेष अभियान के तहत लगभग 1 किग्रा प्लास्टिक जब्त की गई, रू0 550 का चालान किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-2 अरूण कुमार चौधरी, जेडएसअ आशीष श्रीवास्तव कर अधीक्षक चन्द्रशेखर यादव, समस्त सफाई निरीक्षक, समस्त राजस्व निरीक्षक एवं 296 टीम की उपस्थिति में चलाया गया।

जोन-6: क्षेत्रान्तर्गत बालागंज वार्ड में मलिहाबाद रोड मुख्य मार्ग पर चलाये गए विशेष अभियान के तहत लगभग 200 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 1500 रु का जुर्माना वसूला गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी के नेतृत्व में कर अधीक्षक संतोष कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र एवं 296 टीम की उपस्थिति में सम्पन्न की गयी।

ज़ोन-07: क्षेत्रान्तर्गत फैज़ाबाद रोड व देवा रोड पर चलाये गए विशेष अभियान के तहत लगभग 900 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 1000 रु का जुर्माना वसूला किया गया। उक्त कार्यवाहीं अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक राजू कुमार राजस्व निरीक्षक राहुल यादव, धनंजय कुमार विश्वकर्मा, प्रभाकर दयाल, उदय त्रिपाठी व शिवेन्द्र मिश्रा एवं नगर निगम, जोन-7 296 टीम एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

जोन-8: क्षेत्र में अलग-अलग वार्ड खरिका प्रथम के तेलीबाग मार्केट में प्रवर्तन दल के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराए जाने के उद्देश्य से जन-जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें 100 ग्रा0 प्लास्टिक जब्त की गई एवं रू० 1200 शमन शुल्क वसूल किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-08 प्रज्ञा सिंह, प्रभारी जोनल सेनेटरी अधिकारी राजेश कुमार झा, अधीक्षक कर अधीक्षक आर एस कुशवाहा समस्त मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक समस्त राजस्व निरीक्षक एवं 296 की टीम उपस्थित में चलाया गया।

नगर निगम के अंतर्गत समस्त आठ जोनों में चले अभियान के तहत लगभग 2.2 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 4,250 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया।

About reporter

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...