Breaking News

बेटे ने मां का किया कत्ल, फिर खुद को मारा चाकू , पुलिस कर रही जाचं

रगोड़ा की हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ता शुभ नारायण दत्त की पत्नी सुधा और उनके बेटे अरमान की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। घटना रविवार की है। घर से एक खून से सना चाकू मिला है।

उधर, अधिवक्ता की बहन कौशल्या का कहना है कि सुधा के नाक से अक्सर खून बहता था। बीते रविवार की रात करीब 12 बजे भी नाक से खून बहने लगा। यह देख अरमान बेहोश हो गया।

बाद में सुधा की मौत हो गई। इसी बीच अरमान होश में आ गया। मां को मृत देख उसने छत से छलांग लगी दी। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। इस मौत को लेकर परिजन अलग-अलग दावा कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि घटना से पहले मां-बेटे में झगड़ा हुआ था तो कुछ का कहना है कि नाक से खून बहने के कारण सुधा की मौत हो गई, जिसके सदमे में अरमान छत से कूद गया और उसकी मौत हो गई।

अरमान की बुआ सीता देवी ने बताया कि अधिवक्ता शुभ नारायण दत्त रविवार की रात अपने घर पर ही थे। इसी दौरान सुधा और अरमान में झगड़ा होने लगा। दोनों में हाथापाई भी हुई। विवाद की जानकारी मिलने के बाद वह भी पहुंची थी। देखा कि फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। उनका भतीजा अरमान खून से लथपथ था। वहीं सुधा की नाक से अत्याधिक खून बहने की वजह से वह सोफे पर बदहवास पड़ी थी। बाद में पता चला कि सुधा की मौत हो गयी।

इसके बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शुभ नारायण का बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि अरमान और सुधा में किसी बात को लेकर रविवार रात झगड़ा हुआ था।

इसी दौरान अरमान ने सुधा पर चाकू से प्रहार किया। उसके बाद अरमान ने खुद को भी चाकू मार लिया। बाद में मां की मौत होने पर उसने दो मंजिले छत से छलांग लगा दी। हालांकि, परिजन इससे इनकार कर रहे हैं। पुलिस भी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। अरमान अनगड़ा के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था। वह घर का इकलौता पुत्र था।

 

About News Room lko

Check Also

अच्छी फिल्में बच्चों को अच्छा इंसान बनाती हैं- अनूप जलोटा

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे सात-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव ...