Breaking News

सपा की महानगर इकाई ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 49वां जन्मदिन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय पर आज (01 जुलाई) नगर अध्यक्ष सुशील दिक्षित और महासचिव सौरव सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 49 वां जन्मदिन नगर कमेटी और तमाम कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मनाया।

नगर अध्यक्ष ने सभी को बधाई देते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष करते रहने वाले कार्यकर्ताओं का धन्यवाद प्रकट किया और आगामी नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी के लिए संघर्ष करने का आवाहन किया।

इसी क्रम में पार्टी के नगर उपाध्यक्ष नवीन धवन और पार्षद जितेंद्र सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय पर भंडारा आयोजित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के सफल एवं लंबे जीवन की शुभकामनाएं व्यक्त कर बधाई दी।

इस अवसर पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष बबलू खान, राजकुमार मौर्य, मधुप सिंह यादव, प्रशांत यादव, आदेश यादव, बलजीत सिंह चौहान, बदरे आलम खान, कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव नगर सचिव अवनीश कुमार, महेश कुमार वर्मा, प्रवेश कुमार सिंह, जमील अहमद, दुर्गेश कश्यप, शादाब अजीम, मोहम्मद निसार, गजेंद्र मिश्रा, ललित यादव सदस्य राजशेखर शास्त्री, कुलजीत सिंह टीटू, रमेश यादव, बनवारी साहू, महबूब खान, जितेंद्र यादव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष किरन पांडे, मुनव्वर आलम कुरेशी, आर जे भारती, विधानसभा अध्यक्ष आलोक यादव, सरवर अली, ऐनुद्दीन अहमद पार्षद राम नरेश चौरसिया एवं प्रदीप सिंह बब्बू, इर्शाद अहमद गुड्डू, शिवराम यादव, कहकशा सिद्दीकी, जीनत कौसर, मुन्ना हाशमी, नवनीत यादव, विजय श्री, सुनीता सिंह, डिंपी राज, ओशिन राज, रुखसाना बानो, तहसीन बानो, नसरीन आदि शामिल हुए।

रिपोर्ट-दयाशंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...