Breaking News

श्रीहरि नटराज ने किया शानदार प्रदर्शन, 50 मीटर बैकस्ट्रोक में जीता रजत पदक

भारत के अनुभवी तैराक श्रीहरि नटराज ने फ्रांस में चल रहे 30वें मेयर नोस्ट्रम तैराकी टूर्नामेंट में 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक जीता। टोक्यो ओलंपिक खेल चुके नटराज ने 25.50 सेकेंड का समय निकालकर हंगरी के एडम जास्जो के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। ब्रिटेन के स्कॉट गिब्सन को कांस्य पदक मिला। हालांकि श्रीहरि स्वर्ण पदक हासिल करने से चूक गए। नटराज का इस वर्ग में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25.11 सेकेंड का है। 50 मीटर बैकस्ट्रोक ओलंपिक स्पर्धा नहीं है। पेरिस ओलंपिक के लिए अभी तक कोई भारतीय तैराक क्वालीफाई नहीं कर सका है। टोक्यो ओलंपिक में साजन प्रकाश और नटराज ने क्वालीफाई किया था।

About News Desk (P)

Check Also

आईओए का बड़ा फैसला, ओलंपिक जाने वाले पहलवानों को देगा सहयोग, विनेश की मांग भी स्वीकारी

ओलंपिक जाने वाले देश के छह पहलवानों को सहायता देने पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ...