Breaking News

सपा अध्यक्ष अखिलेश से मिलने आए लोगों ने भाजपा को गांव-किसान और खेत-खलिहान विरोधी पार्टी बताया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश  से आज भी विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों लोगों ने भेंट कर अपनी व्यथा सुनाई। सपा अध्यक्ष से मिलने वालों में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, किसान और कार्यकर्ताओं ने शिकायत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ मनमानी रवैया अपनाती है। निर्दोषों को भी विपक्षी होने के कारण उत्पीड़ित किया जाता है। कई किसानों ने बताया कि उनकी जमीनों पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। पुलिस-प्रशासन गरीबों के बजाय अमीरों का संरक्षण करता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-7 वाराणसी टेगरा मोड़ से मिरजापुर (हनुमान बार्डर तक) राष्ट्रीय राजमार्ग का चैड़ीकरण हो रहा है। इसमें किसानों की अधिग्रहीत भूमि का सर्किलरेट न लगाकर मनमानी रेट लगाया जा रहा है।राष्ट्रीय राजमार्ग 7 में 5 बाईपास बनाने का प्रस्तावित है जिसमें किसानों की सिंचित एवं उपजाऊ भूमि बर्बाद होगी। किसानों की दुर्दशा की बात सर्वश्री रामसूरत, हंसलाल, प्रदीप, सुधीर यादव एवं अर्जुन, कुलदीप पाल ने भी कही।

सुल्तानपुर से आए ज्ञानप्रकाश एवं त्रियुगी यादव ने बताया कि भाजपा सरकार में पुलिस निर्दोषों को फर्जी केसों में फंसा रही है। वाराणसी के तमाम प्रधानों अमलेश पटेल, गोपाल यादव (रोहनिया) पूर्व प्रधान श्याम लाल चौहान (बसंत पट्टी) वरूणापति उपाध्याय (बरेली) रमाशंकर यादव बीडीसी (भटगांव) तथा कैलाश पटेल सदस्य (मनियारीपुर) ने अखिलेश यादव से मिलकर बताया कि किस तरह से भाजपा गांव-किसान और खेती-खलिहान की विरोधी पार्टी है।

भीमनगर मथुरा की स्वामी गोलू देवी, देवरिया के धर्मेन्द्र सोलंकी (भुर्जी गायक) ने भी मुलाकात की। गत 7 सालों से लोक कल्याण के लिए नंगे पैर चल रहे ऊंचाहार निवासी दिनेश कुमार ने भी अखिलेश यादव से भेंट कर 2022 में उनकी सरकार बनने की कामना की।

About Samar Saleel

Check Also

अखिलेश-डिंपल दोनों ने उपचुनाव से शुरू की सियासी पारी, पति-पत्नी के नाम है अनोखा रिकॉर्ड

कन्नौज: अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव की गवाह रही इत्रनगरी दो बार उपचुनाव की ...