Breaking News

प्रगति का सन्देश देगा प्रदेश स्थापना दिवस

उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन का सुझाव पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने किया था। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद ही इस सुझाव पर अमल किया। इतना ही नहीं उन्होंने इसको उत्तर प्रदेश के विकास से जोड़ कर स्थापना दिवस की अभिनव परम्परा प्रारंभ की। पिछले तीन वर्षों के दौरान इसमें विकास के नए आयाम जुड़ते गए। एक जिला एक उत्पाद की विलक्षण योजना भी इसमें शामिल थी। इस बार तेईस चौबीस जनवरी को आयोजित होने वाला उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पहले के मुकाबले कहीं अधिक व्यापक होगा।

आत्मनिर्भर अभियान का सन्देश

योगी आदित्यनाथ ने स्थापना दिवस की तैयारियों के संबन्ध में अधिकारियों को निर्देशित किया है। अब इसका आयोजन जनपदों में भी किया जाएगा। इस आयोजन को आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ साथ हुनर हाट का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चौबीस जनवरी को आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस के मुख्य उद्घाटन कार्यक्रम को राज्य तथा जनपद स्तर पर एक साथ करने के निर्देश दिए।

ODOP व हुनर हाट प्रदर्शनी

एक जिला एक उत्पाद और हुनर हाट परस्पर संबंधित है। दोनों में स्थानीय उत्पाद को महत्व दिया गया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपदों में भी ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी तथा हुनर हाट का आयोजन किया जाए,ताकि लोगों को प्रदर्शनियों में ओडीओपी0उत्पादों के साथ-साथ हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित वस्तुओं को देखने और खरीदने का अवसर मिले। ओडीओपी और हस्तशिल्पियों तथा हुनर हाट में स्टाॅल लगाने वाले लोगों को डिजिटल बैंकिंग से जोड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश दिवस के दौरान ओडीओपी महिला समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

प्रगतिशील किसानों का सम्मान

कृषि व किसान कल्याण सरकार के एजेंडे में प्रमुख रूप से शामिल है। उत्तर प्रदेश दिवस में इनको भी महत्व दिया गया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृषि विविधीकरण तथा बागवानी इत्यादि में अच्छा काम करने वाले प्रगतिशील किसानों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाए। उन्होंने कृषि विभाग को उत्तर प्रदेश दिवस’ के दौरान कृषि मण्डियों तथा एफपीओ पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम कर समाज को दिशा दिखाने वाले लोगों को मेरिट के आधार पर सम्मानित किया जाएगा।

लोक कला को प्रोत्साहन

उत्तर प्रदेश दिवस आयोजनों के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी,अवधी, बुन्देलखण्डी इत्यादि क्षेत्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वहां के स्थानीय कलाकारों को शामिल करने के निर्देश दिए। कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम के दौरान केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा लागू की जा रहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

सबका विकास-सबका सम्मान

सूचना नवनीत सहगल ने अवगत बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस की थीम महिला,युवा एवं किसान:सबका विकास सबका सम्मान होगी। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु,मध्यम, उद्यम एवं निर्यात संवर्धन विभाग द्वारा ओडीओपी की प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन हुनर हाट के सहयोग से किया जाएगा। ओडीओपी कार्यक्रम एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ के अंतर्गत प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश दिवस आयोजन से मिशन शक्ति तथा मिशन रोजगार को भी लिंक किया गया है। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा सफलतम स्वयं सहायता समूहों की महिला समूहों की सफलता की गाथा का प्रचार प्रसार करते हुए उन्हें पुरस्कृत, सम्मानित भी किया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त मण्डलों में मण्डल स्तरीय लोक नृत्य लोक गायन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Aditya Jaiswal

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...