Breaking News

प्रदेश मंत्री और क्षेत्रीय मंत्री के लालगंज आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

लालगंज/रायबरेली। लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर लालगंज के जीवनदीप गेस्ट हाउस मे भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक सम्पन्न हुयी है, जिसमे बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेस मंत्री रामचन्द्र कनौजिया और विसिष्ट अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव ने सिरकत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पाण्डेय ने की। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन पूर्व जिला सह मीडिया प्रभारी सुसील शुक्ला,पूर्व मंडल अध्यक्ष सिवप्रकास पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम मे सर्व प्रथम प्रदेश मंत्री और क्षेत्रीय मंत्री के प्रथम लालगंज आगमन पर किसान मोर्चा उपाध्यक्ष संतोष सिंह, रणविजय सिंह,सादाब अहमद, गिरीश सिंह, अतुल सिंह, रोहित सिंह,अंगद सिंह, सिद्धार्थ सिंह, विकास सिंह के द्वारा 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।कार्यक्रम मे बोलते हुये प्रदेस मंत्री ने कहा कि लखनऊ खंड शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी का चुनाव भाजपा जीत रही है। भाजपा के कार्यकर्ता वोटर के पास घर घर जाकर भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील कर रहे है।उन्होने कहा कि भाजपा संस्कार और संस्कृति के लिये कार्य करती है। पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर भाजपा चलती है।गरीब से गरीब व्यक्ति को विकास की धारा मे जोडना भाजपा का सिद्धांत है।
भाजपा सिद्धांतो से कभी समझौता नही करती है।राष्ट्रवाद भाजपा का नारा है।भाजपा ने अपने घोषणा पत्र के अनुसार राम मन्दिर का निर्माण प्रारम्भ करा दिया है।धारा 370 समाप्त कर दी है।उन्होने कार्यकर्ताओ को चुनाव मे जी जान से जुटने का संकल्प दिलाया।क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के सहारे राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाने के रास्ते पर काम कर रही है।केवल भाजपा के पास ईमानदारी की प्रतिमूर्ति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा कार्यकर्ता है।योगी आदित्यनाथ जैसा निष्ठावान मुख्यमंत्री है।अभी भाजपा का मुख्य लक्ष्य हिन्दुस्तान मे रामराज्य लाना बाकी है।भाजपा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के आदर्सां से प्रेरणा लेकर कार्य कर रहे है।आने वाले समय मे राम राज्य आकर रहेगा।दिलीप यादव ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वोटर के घर जाकर के सम्पर्क करने का आहवान किया।वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग पाण्डेय ने भी कार्यकर्ताओ को चुनाव मे जुटने के लिये प्रेरित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरीशंकर पाण्डेय, दीपप्रकाश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ पाण्डेय, विकेश दुबे, पूर्व मंडल प्रभारी संतोष सिंह, मदन मिश्रा, सुरेन्द्र गुप्ता, ब्रम्हेन्द्र सिंह, बच्चा सिंह, सौरभ शुक्ला, देवेश शुक्ला,मंटू बाजपेयी,बीके सिंह,राजू शर्मा,सुनील मिश्रा,शैलेन्द्र सिंह,मनोज अवस्थी,सोनू शुक्ला,रविनन्दन सिंह चौहान, ओपी शुक्ला, यतीन्द्र सिंह, रामप्रकाश सिंह, अभिषेक शुक्ला, प्रदीप गौड, उदय नारायण बाजपेयी, प्रधान जयकरन लोधी, बीडीसी प्रदीप लोधी, शिवम गुप्ता, लक्ष्मीशंकर हलवाई, खलील अहमद, रवि बाजपेयी, रामसरन अग्निहोत्री, राघवेन्द्र सूर्यवंशी,पूर्व प्रधान संतोष सिंह, डा. चन्द्रप्रताप सिंह, बबलू धानुक, रमेश प्रजापति आदि सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...