Breaking News

स्टाइल आइकन प्रियंका को कपड़ो से नहीं फुटवेयर्स से है लगाव, हैं 80 जोड़ी जूते

सोशल मीडिया हो बॉलीवुड हो या हॉलीवुड हर जगह प्रियंका का जलवा चलता है। प्रियंका के लुक्स से लेकर उनके स्टाइल तक की दुनिया दिवानी है। बॉलीवुड और हॉलीवुड में भी अपना जादू चलाने की वजह से उनके फैंस देश और विदेश दोनों ही जगह यहीं वजह है कि सोशल मीडिया पर उनको सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। ग्लोबल स्टार प्रियंका के बारे में लोग जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते है। तो चलिए हम आपको बताते है कि स्टाइल आइकन प्रियंका का ऑब्सेशन क्या है।

अपने जादू से देश विदेश को दिवाना करनी वाली प्रियंका ने हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस के साथ शादी कर विदेश में शिफ्ट हो गई हैं। हालांकि उनके बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए उनका भारत आना जाना लगा रहता हैं। प्रियंका एक स्टाइल आइकन हैं। मेट गाला हो या कान्स, हर इवेंट में प्रियंका का लुक चर्चा में रहता है। लेकिन प्रियंका अपने फुटवेयर्स को लेकर ऑब्सेस्ड हैं। प्रियंका के पास 80 जोड़ी से भी ज्यादा फुटवेयर्स हैं। इसमें कुछ बहुत बड़े-बड़े फुटवेयर ब्रान्ड्स शामिल हैं। पीसी के पास Louboutins से Ferragamos और कई बड़े ब्रान्ड्स के फुटवेयर्स हैं।

उनके पास इटेलियन फैशन हाउस Salvatore Ferragamo की एक सिल्वर कस्टमाइज्ड हील्स भी है। इसी के साथ प्रियंका इटेलियन म्यूजियम में अपने पैर की छाप छोड़ने वाली पहली भारतीय बनी थीं। उन्हें म्यूजियम में इनवाइट किया गया था और वे वहां Leonardo Ferragamo से भी मिली थीं। प्रियंका ने पहले कहा कि कस्टममेड होने के चलते ये सैंडल्स अपनी तरह के दुनिया में इकलौते होंगे।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो लंबे वक्त के बाद प्रियंका ने फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी की। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ नजर आए। ये जायरा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी। फिलहाल प्रियंका भारत में ही हैं और अपनी अपकमिंग फिल्म द वाइट टाइगर की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में पहली बार उनके साथ राजकुमार राव नजर आने वाले हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

‘अंदाज अपना अपना’ के लिए रवीना ने सुझाए इन दो अभिनेताओं के नाम, जानें क्या कहा अभिनेत्री ने

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में बनी हैं। कई फिल्में तो ऐसी भी ...