Breaking News

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बताया कास्टिंग काउच अनुभव, कहा प्रोड्यूसर होटल में बुलाते और करने को कहते…

सुचित्रा कृष्णमूर्ति अपने सिंगल शरारत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी कर चुकी हैं। इस बीच उनके कुछ इंटरव्यूज सुर्खियों में हैं। याद दिला दें कि सुचित्रा कभी हां कभी ना में शाहरुख खान के साथ एक्टिंग कर चुकी हैं।

डोले-डोले सहित उनके कई गाने भी पॉप्युलर रहे। सुचित्रा फिल्ममेकर शेखर कपूर की एक्स-वाइफ हैं। हाल ही में वह अपनी टूटी शादी पर बोली थीं। अब उन्होंने अपने कास्टिंग काउच पर भी बात की। उन्होंने बताया कि वह लगभग रो पड़ी थीं।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने लंबे वक्त बाद सिंगिंग में कमबैक किया है। उनके इंटरव्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। सिद्धार्थ कानन के शो में उन्होंने बताया कि लोग उन्हें अजीबोगरीब सलाह देते थे। कोई बोलता कि करण जौहर की पार्टी में जाओ। एक कास्टिंग काउच अनुभव भी बताया। सुचित्रा बताती हैं, मैं उस प्रोड्यूसर-डायरेक्टर से मिली। उसने होटल में बुलाया। उन दिनों सब होटल रूम में बुलाते थे। यह बहुत कॉमन था। उसने पूछा तुम किसके ज्यादा क्लोज हो। मैंने कहा, डैडी के ज्यादा क्लोज हूं।

सुचित्रा ने एक और शॉकिंग खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके तलाक के वक्त कोई फोन करता था। करीब 15 साल पहले की बात है। सुचित्रा बताती हैं, फोन करके बोला, फलाने विदेश से आ रहे हैं, वह आपके साथ वक्त बिताना चाहते हैं। हम आपको इतना पैसा देंगे। इस पर मैंने पूछा वक्त बिताने का क्या मतलब है। तब बोला कि अगर आपको कम लग रहा तो ज्यादा देंगे। इसके बाद उसकी इतनी हिम्मत हो गई कि बोला, मैडम आप तो शेखर कपूर की बीवी हैं, आप जो पैसा मांगे मिलेगा।

सुचित्रा आगे बताती हैं, इसके बाद बोला, डैडी को फोन करो और बोलो कि मैं तुम्हें कल सुबह ड्रॉप करूंगा घर। सुचित्रा ने बताया कि वह लगभग रो दी थीं। उन्होंने सामान उठाया और कहा मैं अभी आती हूं और भाग गई। सुचित्रा ने बताया कि वह बहुत बड़े प्रोड्यूसर थे। वह बताती हैं, पहले तो मैं समझ नहीं पाई कि क्या बोल रहे हैं। फिर लगा कि अभी 4 या 5 बजे हैं। फिर लगा कि कल सुबह तक क्या करूंगी। तब समझ में आया। लेकिन ऐसा बहुत होता है। सुचित्रा ने बोला अब तो सोशल मीडिया है एक ट्वीट कर दो।

 

About News Room lko

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...