Breaking News

गन्ना विकास गोष्ठी में किसानों को दी गई गन्ने की उन्नति खेती की जानकारी

कुशीनगर (मुन्ना राय)। कसया तहसील क्षेत्र (Kasya Tehsil Area) के ग्राम बकनहा (Village Baknaha) स्थित शिव मंदिर परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच (Uttar Pradesh Sugarcane Farmers Institute Training Center Pipraich) गोरखपुर के तत्वाधान में गन्ना विकास गोष्ठी (Farmers Seminar) का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को गन्ने की उन्नत खेती की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच के पूर्व सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता (Om Prakash Gupta) ने किसानों को खड़ा गन्ना न बने की सलाह देते हुए दो आंख के टुकड़े में गन्ना बोने की सलाह दी।

गोष्ठी में क्षेत्र के किसानों को जानकारी देते हुए ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि खड़ा गन्ना बोने से जमाव कम होगा और उपज कम होगा व लागत भी अधिक आएगी। श्री गुप्ता ने कहा कि किसान अपने -अपने पेड़ी गन्ना फसल जाकर खेत में देखें। हर नाली में कितना स्थान खाली है एक फुट खाली होने पर यदि दो गन्ना बनता है तो दो किलो का होता। 400 कुंतल एकड़ उपज लेने के लिए एक एकड़ खेत में 40000 गन्ने की संख्या होनी चाहिए । 1 किलो का एक गन्ना होगा तब 400 कुंतल एकड़ उपज होगा।

गोष्ठी में मौजूद किसानों ने बताया कि गन्ने का औसत जमाव तीन आंख का गेड़ी काटने पर 30 से 35 प्रतिशत हो रहा है। अधिकतर किसान दो आंख का गेड़ी बो रहे हैं। गन्ने की खेती में सबसे अधिक मजदूरों पर व्यय हो रहा है। किसान शंकर कुशवाहा, सागर गुप्ता, घनश्याम कुशवाहा के खेत में फोटोग्राफ खींचा गया है। गांव में 15 एकड़ से अधिक गन्ना बोने वाले किसान जन्टु कुशवाहा ने बताया कि मजदूर नहीं मिल रहे हैं। 7 एकड़ गन्ना बोने वाले किसान हंस कुशवाहा, 5 एकड़ गन्ने बोलने वाले किसान अमरनाथ यादव, 8 एकड़ गन्ना बोने वाले किसान राजकुमार गुप्ता, राकेश गुप्ता, सुशील कुशवाहा, आत्मा गुप्ता आदि ने बताया कि एक एकड़ गन्ना बुवाई से लेकर बेचने तक सभी खर्च जोड़ने पर लागत 50 हजार प्रति एकड़ से अधिक आ रही है।

किसानों ने बताया कि पोटाश का दाम 800 बोरा से 1600 रुपया हो गया। गेहूं, धान का दाम बढ़ रहा है। परंतु गन्ने का नहीं बढ़ रहा है। डीजल, कीटनाशक, खाद, मजदूरी बढा है। चीनी का दाम बढ़ा है। इस बार गन्ना का रकबा घटेगा।

About reporter

Check Also

सर्जिकल स्ट्राइक’ पर बयानबाजी से खुला पार्टी में अंदरूनी विवाद

नई दिल्ली:  कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और पार्टी के अन्य नेताओं के ...