त्योहारों का सीजन पास आ चुका है। 25 अक्टूबर को धनतेरस है। इसके बाद तो सिलसिलेवार क्रम से छोटी दीपावली बड़ी दीपावली व भी कई त्यौहार हैं। मिठाइयों की त्यौहार की मिठास कुछ फीकी सी लगती है। तो इस बार आप त्यौहार में मेहमानों का मुंह सूजी की बर्फी से मीठा क्यों नहीं कराते? आइए आज आपको सूजी की बर्फी बनाना सिखाते हैं। इस बर्फी की सबसे खास बात है कि ये खाने में स्वादिष्ट तो है इसे बनाना भी बेहद सरल व इसे कम से कम 2 महीने तक के लिए स्टोर करने रखा जा सकता है
सूजी की बर्फी बनाने के लिए सामग्री:
सूजी- 200 ग्राम
काजू कतरे हुए- 10
बादाम कतरे हुए – 10
इलाायची कुटी हुई – 4
चीनी- 150 ग्राम
घी- 100 ग्राम
सूजी की बर्फी बनाने की रेसिपी:
1.इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में 1/2 कप घी डाल कर गर्म कर लीजिए फिर इसमें 1 कप सूजी डालकर हल्का भूरा होने तक चलाते हुए भूनें। इसके बाद इसे एक साफ प्लेट में निकाल लें व ठंडा होने दें।
2.अब चाशनी बनाने के लिए एक पैन में 1/2 कप पानी व 3/4 कप चीनी डालकर इसे तब तक पकाएं जब तक चीनी अच्छे से घुल ना जाए। अब एक प्लेट में घी लगाकर रख लें।
इसे भी पढ़ेंः
3.जब चीनी घुल जाए तो आंच मद्धम करके इसमें भुनी हुई सूजी मिलाएं। ऊपर से इसमें कतरे हुई ड्राई फ्रूट्स (काजू बादाम) व इलायची पौडर डालें। इसे चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि ये गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद इसे एक बाउल में निकालकर इसे गोल आकार देने की प्रयास करें। अगर यह गोल होकर जम जाता है तो सूजी की बर्फी बनाने के लिए आपका मिक्सचर तैयार है।
4.अब घी लगी प्लेट में इसे निकालकर अच्छे से फैला लें व समतल कर लीजिए। ऊपर से काजू बादाम की कतरन डालकर हल्के हाथ से दबा दें व ठंडा होने दें।
इसे भी पढ़ेंः
5.जब बर्फी हल्की ठंडी हो जाए तो इसके ऊपर चाकू से निशान बना लें। जब यह पूरी तरह से ठंडी हो जाए तो इसे टुकड़ों में काट लें व एक थाली में रख लें। थोड़ी देर तक सेट होने दें। इसके बाद इसे एक डिब्बे में बंद कर फ्रिज में रख दें। चाहें तो खुद खाएं व मेहमानों को भी खिलाएं।