गर्मियों का सीज़न शुरू होने के साथ ही शरीर में पानी की कमी से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में Watermelon तरबूज आपकी सेहत को स्वस्थ रखने के लिए काफी मदद कर सकती हैं। गर्मियों के मौसम में फलों की मात्रा ज्यादा लेने से शरीर स्वस्थ बना रहता है।
स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर है Watermelon
सभी फलों में Watermelon तरबूज को अहम् माना जाता है। तरबूज भोजन में स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ है जिसमें विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे खनिजों, लाइकोपीन पाया जाता है। इसका सेवन शरीर में पानी की पूर्ति के लिए किया जाता है। इसमें 92 फीसदी पानी पाया जाता है। हालाँकि ज्यादा मात्रा में तरबूज के सेवन से नुकसान का भी सामना करना पद सकता है।
ये भी पढ़ें – Ornaments : स्वर्णाभूषणों पर हॉलमार्किंग अनिवार्य
- 100 ग्राम तरबूज में लगभग 30 कैलोरी और 6 ग्राम शुगर पाई जाती है।
- दिनभर में 400-500 ग्राम तरबूज खाने से शरीर ठीक रहता है।
- अधिक मात्रा में तरबूज खाने से शरीर को नुकसान पहुँचता है।