Entertainment Desk। सुनील शेट्टी (Sunil Shetty), विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) और सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) अभिनीत फिल्म ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ (‘Kesari Veer: Legends of Somnath’) का टीज़र रिलीज़ (Teaser Released) हो गया है, जिसमें दमदार एक्शन और हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस भरे हुए हैं। इस ऐतिहासिक ड्रामे में 14वीं शताब्दी में आक्रमणकारियों से प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं की कहानी है।
‘ऑडिशन देने में नहीं कोई शर्म, बिना स्ट्रगल के कुछ नहीं मिलता’, काम को लेकर बोले साकिब सलीम
गौरतलब है कि सुनील शेट्टी तीन साल बाद ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ के साथ बड़े पर्दे पर दमदार वापसी कर रहे हैं।
आखिरी बार वह 2022 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘घनी’ में नजर आए थे। अब वह एक ऐतिहासिक रोमांच और दमदार एक्शन के साथ दर्शकों के सामने आने को तैयार हैं।
फिल्म ‘केसरी वीर : लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ में सुनील शेट्टी वेगड़ा की भूमिका निभा रहे हैं फिल्म के टीज़र में वह जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस में नज़र आते हैं। उनकी दमदार और प्रभावशाली अदाकारी कहानी में जान डाल देती है।
सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए लड़ी गई ऐतिहासिक लड़ाई में उनका किरदार एक अहम भूमिका निभाता है। एक ऐतिहासिक योद्धा के रूप में उनका यह रूप फिल्म को और भी प्रामाणिकता प्रदान करता है। योद्धा के परिधान में सुनील शेट्टी अपने किरदार को जीवंत कर देते हैं।
फ़िल्मी करियर में सुनील शेट्टी ने खुद को एक बेहतरीन कलाकार के रूप में प्रस्तुत किया है, और ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ में उनकी भूमिका एक बार फिर उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शकों के सामने ला रही है।
फिल्म में सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली मुख्य किरदारों में हैं, जबकि विवेक ओबेरॉय ज़फर नामक खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे, जो फिल्म की कहानी में और अधिक गहराई जोड़ते हैं।
इस पीरियड ड्रामा में आकांक्षा शर्मा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वह सूरज पंचोली के साथ रोमांटिक किरदार निभा रही हैं। प्रिंस धीमान के निर्देशन में बनी और कानू चौहान द्वारा चौहान स्टूडियो के तहत निर्मित ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ एक भव्य सिनेमाई अनुभव होने जा रही है। इसमें सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली और नवोदित अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा एक साथ नज़र आएंगे। यह फिल्म पूरे भारत में कई भाषाओं में रिलीज़ होगी और 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।