Breaking News

ठंड में कम्बल वितरण, गरीबों का सहयोग व जरूरतमंदों की सेवा ही है सच्ची मानवता- बृजेश सिंह

अयोध्या। अयोध्या जिले के पूराबाजार के मड़ना गांव में रविवार को स्वर्गीय प्रभात सिंह की पुण्यतिथि पर परंपरागत रूप से विशाल कंबल व साइकिल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन उनके पुत्र ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह व गन्ना समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह द्वारा किया गया।

ठंड में कम्बल वितरण, गरीबों का सहयोग व जरूरतमंदों की सेवा ही है सच्ची मानवता- बृजेश सिंह

मुख्य अतिथि लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि सम्मान मिलने से बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर ठंड में कंबल वितरण करना ही सच्ची मानवता है।

कहा कि स्वo प्रभात सिंह के स्मृतियों को बनाए रखने के लिए हम सबको शिवेंद्र सिंह व दीपेंद्र सिंह के कार्यो से प्रेरणा लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि ग्राम विकास राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि स्व प्रभात सिंह के आदर्शों को आगे बढ़ाकर आदर्श कायम किया गया है।

आयोजक ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा पिता की पावन स्मृतियों को सहेजने ने एवं जीवंत रखने के लिए गरीबों का सहयोग एवं जरूरतमंदों की सहायता ही हमारा संकल्प है।

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने कंबल व साइकिल तथा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई मशीन वितरित किया। बीस हजार जरूरतमंद लोगों को कंबल, सौ मेधावियों को साईकिल और 35 से अधिक सिलाई मशीन महिलाओं को वितरित की गई। संचालन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महामंत्री शिवम सिंह ने किया।

ठंड में कम्बल वितरण, गरीबों का सहयोग व जरूरतमंदों की सेवा ही है सच्ची मानवता- बृजेश सिंह

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, 52 मंदिर के पीठाधीश्वर वैदेही वल्लभ शरण महाराज, हनुमानगढ़ी के महंत रामदास महाराज, राजकुमार दास महाराज, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक अभय सिंह, विधायक डॉ अमित सिंह चौहान, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अवध विश्वविद्यालय के पूर्व चीफ प्रॉक्टर अजय प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित, महिला मोर्चा की महानगर मंत्री स्वाति सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह सूर्यवंशी, जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल, शंभू नाथ सिंह दीपू, शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

Environment Week : होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने किया राष्ट्रव्यापी गतिविधियों का आयोजन

बिजनेस डेस्क। होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motor Cycle and Scooter India) ने पर्यावरण ...