लखनऊ। आज स्वामी विवेकानंद जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में प्रो आलोक कुमार राय कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय ने एक भव्य कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर प्रोवाईस चांसलर प्रो अरविंद अवस्थी, प्रो राकेश द्विवेदी कुल अनुशासक, डॉ विनोद सिंह कुलसचिव, प्रो मधुरिमा लाल निदेशिका समस्कृतिकी, समस्त संकायाध्यक्ष, समस्त विभागध्यक्ष, समस्त विश्वविद्यालय कर्मचारियों और छात्राओ ने स्वामी जी को पुष्पात्पर्ण कर के उनके प्रति अपने विश्वविद्यालय भूमि पर पावन श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
👉कृषि व खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े आठ MoU पर हस्ताक्षर, होगा 3265 करोड़ रुपये का निवेश
इस अवसर पर कुलपति ने युवायों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए विचारों को अपनाकर जीवन को सरल और सफल बनाकर अपनी ऊर्जा को सही दिशा में पूर्ण रूप राष्ट्र निर्माण में लगा कर राष्ट्र उत्थान के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
स्वामी विवेकानंदजी आधुनिक भारत के एक महान चिंतक, महान देशभक्त, दार्शनिक, युवा संन्यासी, युवाओं के प्रेरणास्रोत और एक आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे।
👉मुकेश अंबानी एक बार फिर 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल, संपत्ति के मामले में अदाणी से आगे निकले
उन्होंने कहा कि भारतीय नवजागरण का अग्रदूत यदि स्वामी विवेकानंद को कहा जाए तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। तत्पश्चात् कुलपति ने प्रधानमंत्री जी की योजनानुसार 13 छात्रों को टैब का वितरण कर सभी को अपना आशीर्वाद दिया।