Breaking News

भाजपा से सपा में शामिल हुये स्वामी, पड़ेगा ऊंचाहार विधानसभा पर भी असर, अब भारी संख्या में स्वामी के समर्थक भी सपाई

रायबरेली। अपने राजनैतिक जीवन में छठवीं बार दलबदल करने वाले प्रदेश के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य आज अपने पुराने नेता मुलायम सिंह यादव की पार्टी में शामिल हो गए है।

ऊंचाहार को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को अचानक पैतरा बदलकर प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विधान सभा चुनाव को एक बार फिर फतेह करने में लगी भाजपा को जोरदार झटका देते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा का दामन थाम लिया है। कभी लोकदल में मुलायम सिंह यादव के साथ संघर्ष करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर मुलायम सिंह यादव की पार्टी में शामिल हो गए है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपना राजनैतिक जीवन दलित मजदूर किसान पार्टी से शुरू किया था। उसके बाद लोकदल, फिर जनमोर्चा, फिर बसपा फिर भाजपा होते हुए आज सपाई हो गए है।

इधर ऊंचाहार में उनके दलबदल का खासा असर पड़ा है। ऊंचाहार में पांच साल पहले बसपाई से भाजपाई बने सैकड़ों नेता आज सपाई हो गए है। इस दल बदल का असर ऊंचाहार विधान सभा के चुनाव परिणाम पर भी पड़ने वाला है।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्र

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस, सपा-बसपा की किस्मत पर अलीगढ़ का ताला लगा दीजिए- योगी

• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम व हाथरस से उम्मीदवार ...